फिल्मी परिवार से हैं लेकिन गोविंदा के एक्टिंग करियर से पेरेंट्स को था ऐतराज, पैदा हुए तो पिता नहीं उठाया था गो

Govinda

90 के दशक में बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा का डंका बजता था। यह ऐसा समय था, जब गोविंदा की साल में 10 फिल्में रिलीज होती थी और वह अकेले इंडस्ट्री के तीनों खान को टक्कर दिया करते थे। गोविंदा ने अब तक करीब 165 फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म हिट होने के बाद ही गोविंदा ने एक बार में 50 फिल्में साइन की थी। गोविंदा 21 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। गोविंदा फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के बारे में सोचा तो परिवार का उन्हें सपोर्ट नहीं मिल सकता था। गोविंदा का बचपन काफी तंगहाली में बिता था।

आइए Birthday Special में जानते हैं गोविंदा से जुड़े कुछ खास किस्से :

पैदा होने के बाद पिता ने नहीं उठाया था गोद में :

पैदा होने के बाद पिता ने नहीं उठाया था गोद में :

गोविंदा के पिता अरुण आहूजा एक्टर और उनकी मां सिंगर थी। गोविंदा के जन्म से पहले ही उनके माता-पिता के बीच दूरियां आ गयी थी और गोविंदा की मां ने साध्वी बनने का फैसला ले लिया था। गोविंदा के पिता इसके लिए गोविंदा को ही जिम्मेदार मानते थे। इस वजह से जन्म के बाद उनके पिता ने अपने 6 बच्चों में सबसे छोटे बेटे को गोद में भी नहीं उठाया था। हालांकि बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर उनके पिता ने अपने सारे गिले-शिकवे दूर कर लिये थे। बड़े होने के बाद जब गोविंदा ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के बारे में सोचा तो उन्हें अपने पेरेंट्स का सपोर्ट नहीं मिला था। उनकी मां को लगता था कि एक्टिंग की वजह से उन्हें आर्थिक तंगी देखनी पड़ी।

काफी स्ट्रगल के बाद मिला पहला एड फिल्म :

काफी स्ट्रगल के बाद मिला पहला एड फिल्म :

गोविंदा ने एक बार होटल ताज में मैनेजर की नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था लेकिन फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पाने की वजह से गोविंदा को वह नौकरी नहीं मिली। गोविंदा बिना अपनी मां को बताए रोज फिल्म स्टूडियो के चक्कर लगाया करते थे। लेकिन उन्हें वहां किसी ने तब भाव नहीं दिया था। गोविंदा को डांस का बड़ा शौक था। इसलिए मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म के गाने पर घंटों मेहनत करके उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शूट किया था और उसे हर स्टूडियो में बांटा था। इसी वीडियो की बदौलत गोविंदा को पहला एड फिल्म मिला।

 महाभारत में अभिमन्यू के रोल के लिए दिया था ऑडिशन :

महाभारत में अभिमन्यू के रोल के लिए दिया था ऑडिशन :

गोविंदा ने माइथोलॉजिकल शो 'महाभारत' में अभिमन्यू के रोल के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन किस्मत से उससे पहले ही उन्हें अपनी पहली फिल्म 'तन बदन' मिल गयी। गोविंदा फिल्मों के लिए ऑडिशन तो देते थे लेकिन एक नए एक्टर के साथ कोई काम नहीं करना चाहता था। इसके बाद गोविंदा ने अपने मामा को अपने एक्शन सीन का एक कैसेट दिखाया। गोविंदा का टैलेंट देखकर उनके मामा इतने खुश हो गये कि उन्होंने गोविंदा को अपनी फिल्म में लेने का फैसला ले लिया। जब गोविंदा को उन्होंने फिल्म के बारे में बताया तो गोविंदा ने पूछा कि फिल्म का हीरो कौन होगा ? इस पर उनके मामा ने उन्हें आंखें बंद करने के लिए कहा और एक जोरदार तमाचा मारा। फिर बताया कि फिल्म के हीरो वहीं हैं।

राजकुमार ने कर दिया था गोविंदा का अपमान :

राजकुमार ने कर दिया था गोविंदा का अपमान :

फिल्म 'जंगबाज' में गोविंदा ने दिग्गज एक्टर राजकुमार के साथ काम किया था। एक दिन फिल्म के सेट पर गोविंदा ने एक शर्ट पहना था जो राजकुमार को काफी पसंद आया था और उन्होंने इसकी तारीफ भी की थी। फिर क्या था, गोविंदा अपनी वैनिटी में गये और वह शर्ट उतारकर उसे राजकुमार को गिफ्ट में दे दिया। कुछ समय बाद जब गोविंदा सेट पर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि राजकुमार उस शर्ट के टुकड़े से अपनी नाक साफ कर रहे हैं। यह देखकर गोविंदा को बहुत बुरा लगा था। उन्हें काफी अपमानजनक लगा था।

अमरीश पुरी ने जड़ दिया था थप्पड़ :

अमरीश पुरी ने जड़ दिया था थप्पड़ :

फिल्म 'दो कैदी' और 'फर्ज' की जंग जैसी फिल्मों में गोविंदा ने अमरीश पुरी के साथ काम किया था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा सेट पर देर से पहुंचे थे। इस वजह से उनके और अमरीश पुरी के बीच बहस होने लगी और बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गयी कि अमरीश पुरी ने गोविंदा को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल सुबह 9 बजे का था और अमरीश पुरी सेट पर 9 बजे ही पहुंच गये थे लेकिन गोविंदा शाम को 6 बजे सेट पर पहुंचे। इतनी देर से पहुंचने के लिए अमरीश पुरी गोविंदा से काफी नाराज हो गये और दोनों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान अमरीश पुरी ने गोविंदा को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गोविंदा ने फिर कभी अमरीश पुरी के साथ काम नहीं किया था।

More from Filmibeat

Read more about: govinda गोविंदा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X