सबसे कमाऊ फिल्म पर...जो दिखता है वो कभी नहीं बिकता!
कोई हॉलीवुड की फिल्म भारत में बॉलीवुड की सभी फिल्मों को पीछो छोड़ दे तो थोड़ा आश्चर्य होता है सबको लेकिन अगर फिल्म जंगल बुक हो तो आश्चर्य नहीं होता है। क्योंकि जंगल बुक ऐसी फिल्म है जो कभी भी आए बच्चे ही नहीं बड़े भी उससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
फिल्म 3 डी थी इसलिए लोगों को और भी ज्यादा पसंद आई। नील शेट्टी को खासकर मोगली के रूप में सबने पसंद किया तो फिल्म में हिंदी डबिंग नाना पाटेकर, ओम पुरी, प्रियंका चोपड़ा, शिफाली शाह ने किया तो फिल्म और भई शानदार हो गया।
[तीनों खान के साथ किया काम और रोमांस इनके साथ!]
फिल्म की vfx की खासकर सबसे ज्यादा तारीफ हुई। फिल्म में पूरा खेल भी vfx का था। फिल्म को हर जग हर देश में पसंद किया गया।फिल्म का vfx लंदन की MPC (द मूविंग पिक्चर कंपनी) शुरुआत से ही फिल्म से जुड़ी रही।
फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान लंदन से लॉस एंजिलिस आई इस टीम ने हर फ्रेम पर काम किया। MPC ने बल्लू, मोगली की फैमिली, बघीरा, का, शेर खान सहित हर कैरेक्टर को VFX के जरिए बनाया।


Click it and Unblock the Notifications











