आलिया भट्ट से शादी से पहले रणबीर कपूर की 8 गर्लफ्रेंड, इन 3 एक्ट्रेसेस के साथ चलाया लंबा अफेयर !

बॅालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जल्द आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं। आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर कई सारी लड़कियों को डेट कर चुके हैं। रणबीर कपूर को दिल फेक आशिक माना जता है। रणबीर कपूर जिस भी लड़की के साथ फिल्म में या फिर डिनर डेट पर दिखाई देते, उस लड़की के साथ अफेयर की खबरें सामने आने लगती थी।

यहां तक कि रणबीर के हर अफेयर की खबर उनकी मां नीतू कपूर को जरूर होती थी। रणबीर कपूर बीते 3 साल से अधिक समय से आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

इससे पहले रणबीर ने दो सुपरहिट एक्ट्रेसेस के साथ गंभीर रिश्ता रखा। वहीं कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं जिनका नाम मीडिया में रणबीर कपूर के साथ लीक फोटो के कारण जोड़ा गया। आलिया भट्ट से पहले चलिए जानते हैं कि वो कौन से नाम हैं जिनके साथ रणबीर कपूर का रिश्ता गहरा था।

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच लंबे समय तक रिश्ता चला। रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण का नाम इस तरह गहरा था कि उन्होंने खुद के गले पर आरके नाम गुदवा लिया। मीडिया रिपोर्ट अनुसार रणबीर कपूर से दीपिका पादुकोण को धोखा मिला। जिसके बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर का ब्रेकअप हो गया। रणबीर से अलग होने के बाद दीपिका डिप्रेशन में भी आ गई थीं।

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर

दीपिका के बाद जिस एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर का नाम छाया रहा वो रही हैं कैटरीना कैफ। कैटरीना कैफ के साथ भी रणबीर कपूर का रिश्ता पूरी दुनिया के सामने आया। यहां तक कि रणबीर कपूर के घर पर भी दीपिका पादुकोण ने आना-जाना शुरू कर दिया था। दो साल तक दोनों का रिश्ता रहा और ब्रेकअप हो गया। रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ भी काफी दुखी हुई थीं।

अमीषा पटेल के साथ भी रणबीर कपूर

अमीषा पटेल के साथ भी रणबीर कपूर

कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद बॅालीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ भी रणबीर कपूर का नाम जुड़ा। हालांकि इसे लेकर मीडिया में कई खबरें सामने आयीं। लेकिन दीपिका और कैटरीना की तरह अमीषा पटेल का नाम कभी भी रणबीर की गर्लफ्रेंड की लिस्ट में पक्का नहीं हुआ।

रणबीर कपूर- अंवतिका-माहिरा

रणबीर कपूर- अंवतिका-माहिरा

बॅालीवुड में डेब्यू होने से पहले रणबीर कपूर का नाम अवंतिका मलिक से भी जोड़ा गया था। काफी समय बाद रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की भी तस्वीर सामने आयी। जहां न्यूयॉर्क की सड़क पर दोनों साथ दिखाई दिए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

एक समय ऐसा भी था जब रणबीर कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम भी लिया गया। बताया जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया। यह मौका बर्फी फिल्म के दौरान का था। फिर दोनों का रिश्ता आगे नहीं चल पाया। कम समय में खत्म हो गया।

नरगिस फाखरी-रणबीर-श्रुति हासन

नरगिस फाखरी-रणबीर-श्रुति हासन

रॉकस्टार की को स्टार नरगिस फाखरी के साथ भी रणबीर कूपर का नाम छाया रहा था। इसके साथ एक विज्ञापन में साथ काम करने के कारण रणबीर कपूर का नाम श्रुति हासन के साथ भी जोड़ा गया।

सोनम कपूर और रणबीर

सोनम कपूर और रणबीर

इतना ही नहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ भी रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा उनके करियर के शुरुआती दिनों में हुई। जब दोनों ने अपना डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X