सुष्मिता सेन से पहले ये स्टार्स निभा चुके हैं ट्रांसजेंडर का किरदार, धारदार एक्टिंग से जीता लोगों का दिल
सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाती नजर आएंगी। सुष्मिता सेन के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फर्स्ट लुक में सुष्मिता सेन ताली बजाते नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर भी सुष्मिता सेन के फर्स्ट लुक की काफी तारीफ हो रही है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन श्रीगौरी सावंत का किरदार निभाती नजर आएंगी। सिने प्रेमी उन्हें इस किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुष्मिता सेन के पहले भी कई बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिन्होंने पर्दे पर ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई है। आप भी आगे देखें पूरी लिस्ट-

सदाशिव अमरापुरकर
1991 में रिलीज हुई 'सड़क' फिल्म में सदाशिव अमरापुरकर ने मुख्य विलेन महारानी का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को आज तक याद किया जाता है।

परेश रावल
कॉमेडी हो या गंभीर किरदार, परेश रावल हर रोल को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। 'तमन्ना' फिल्म में उन्होंने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। उन्हें इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था।

विजय सेतुपति
'सुपर डिलक्स' में विजय सेतुपति का किरदार अपना लिंग परिवर्तित करवाकर ट्रांसजेंडर बन जाता है।यह फिल्म समाज के कई मुद्दों पर रोशनी डालने की कोशिश करती है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और फिल्म की कहानी के साथ-साथ विजय सेतुपति की भी बहुत तारीफ हुई थी।

वाणी कपूर
वाणी कपूर ने फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके अलावा आयुष्मान खुराना भी थे।

कुब्रा सैत
बेहद पॉपुलर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में कुब्रा सैत ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। कुब्रा सेट को इस वेब सीरीज में 'कुकु' के किरदार से प्रसिद्धि मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











