बॉलीवुड सितारे जिनकी मौत है एक रहस्य, आज तक लोगों के मन में है सवाल- 'आखिर कैसे?'
सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी है। जल्द ही टीम इस पर काम शुरु करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सुशांत के मौत की गुत्थी अब सुलझ जाएगी। सुशांत के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। ऐसे में अब सीबीआई जांच से ही सबकी उम्मीदें लगी हुई हैं। सब चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए।
लेकिन बता दें, सुशांत से पहले भी बॉलीवुड के कई सितारे की मौत ऐसे हुई है, जो आज तक रहस्य बनी हुई है। आज भी लोगों के मन में उनकी मौत को लेकर सवाल हैं, जो अनसुलझे ही रह गए हैं।

कई बड़े नाम इसमें शामिल हैं। सुशांत सिंह राजपूत से पहले भी कई सेलिब्रिटीज की जिंदगी असमय ख़त्म हो गई। जिसे सुसाइड बताया गया। यह उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं। लेकिन उनकी मृत्यु इतने संदेहास्पद स्थिति में हुई कि आज भी लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर कैसे..!


Click it and Unblock the Notifications











