200 करोड़ के महाठग सुकेश से पहले जैकलीन फर्नांडिस का 3 लोगों के साथ लंबा अफेयर, जानिए लव लाइफ!
बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कंट्रोवर्सी में हैं । 200 करोड़ के ठगी के मामले में सुकेश से नाम जुड़ने के कारण जैकलीन से कई दफा ईडी ने पूछताछ कर ली है। हाल ही में यह रिपोर्ट आयी है कि सुकेश को जैकलीन अपने सपनों का पुरुष मानती थीं, साथ ही उनके साथ शादी करने की भी प्लानिंग में थीं। वैसे आपको बता दें कि जैकलीन के लिए लव लाइफ हमेशा से ही कंट्रोवर्सी से भरी रही है।

बॅालीवुड में जैकलीन अपनी फिल्मों से अधिक अपने लव अफेयर के कारण खबरों में हमेशा छाई रहती हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि जैकलीन हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस में रही हैं। यही वजह रही है कि जैकलीन का नाम उनके पूरे करियर के शुरुआत से लेकर अभी तक कई लोगों के साथ जुड चुका है, इसी में से एक नाम बहरीन के राजकुमार का भी रहा है। हालांकि बॅालीवुड में आने से पहले जैकलीन ने डेटिंग शुरू कर दी थी।

बहरीन के राजकुमार के साथ
शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा: बहरीन के राजकुमार के साथ जैकलीन का रोमांस काफी चर्चा में रहा था, हिंदी सिनेमा में आने से पहले जैकलीन ने काफी लंबे समय तक बहरीन के राजकुमार को डेट किया था, बाद में उनके इस रिश्ते का अंत हो गया। इसके पीछे की क्या वजह रही है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

साजिद खान और जैकलीन
जैकलीन के करियर के लिए बड़ी फिल्म हाउसफुल, हाउसफुल 2 और किक रही है। यही वही समय था जब जैकलीन पार्टी से लेकर हर जगह निर्देशक साजिद खान के साथ दिखाई देती। मीडिया रिपोर्ट अनुसार जैकलीन और साजिद का रिश्ता काफी गहरा था। साजिद के साथ रिश्ता खत्म होने के पीछे का सच भी कभी सामने नहीं आया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन
किक एक्ट्रेस और सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने की अफवाह थी। दोनों ने साथ में 'जेंटलमैन' फिल्म की। दोनों के अफेयर की चर्चा भी हुई, बाद में यह सामने आया कि दोनों केवल दोस्त हैं।

जैकलीन और सुकेश
जैकलीन और सुकेश की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई, फिर दोनों ने मुलाकात और बात का सिलसिला शुरू किया।सुकेश ने जैकलीन को महंगे उपहार भेजे और उसके साथ संबंध विकसित किए। सुकेश के साथ रिश्ता होने के कारण जैकलीन को इन दिनों ईडी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं


Click it and Unblock the Notifications











