श्रद्धा और रणबीर कपूर से पहले इन जोड़ियों ने स्क्रिन पर किसिंग सीन देकर लगा दी थी आग

Shraddha kapoor

फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के रॉम-कॉम रोमांस के साथ ही ट्रेलर में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ने स्क्रीन पर किसिंग सीन देकर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर से पहले फिल्मी पर्दे पर कई जोड़ियां पैशनेट किसिंग सीन दे चुकी हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन-ऋतिक रोशन तक शामिल हैं।

आइए उन फिल्मी जोड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पर्दे पर किसिंग सीन देकर लगा दी थी आग :

 दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह :

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह :

फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए थे। फिल्म में दोनों के बीच पैशनेट किसिंग सीन को देखने के बाद थिएटर में दर्शकों की सीटीयां रुकने का नाम नहीं ले रही थी। दर्शकों को फिर से प्यार में विश्वास दिलाने में इस फिल्म और खासतौर पर इस सीन का अहम किरदार रहा था। बताया जाता है कि इस सीन को करते समय दीपिका और रणवीर इतने खो गये थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों लगे हुए थे।

करीना कपूर-शाहिद कपूर :

करीना कपूर-शाहिद कपूर :

फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर और शाहिद कपूर की केमिस्ट्री ने फैंस को किसी सपनो की दुनिया में खोने के मजबूर कर दिया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री के साथ-साथ किसिंग सीन की भी खूब चर्चा हुई थी।

ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय बच्चन :

ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय बच्चन :

फिल्म 'धूम 2' में ऋतिक रोशन की जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को तो पसंद किया गया था लेकिन फिल्म में दोनों के किसिंग सीन को लेकर विवाद भी उत्पन्न हो गया था। कुछ लोगों का कहना था कि फिल्म में जिस तरह का प्यार दोनों में दिखाया गया है, यह असली जिंदगी में नहीं हो सकता है।

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर :

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर :

फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' की शूटिंग के शुरुआत में कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर असल जिंदगी में भी रिलेशनशिप में थे लेकिन फिल्म के अंत तक दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये थे। लेकिन फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को देखकर इस बात का किसी को पता ही नहीं चल पाया था। रणबीर और दीपिका पर फिल्माये गये लिपिक की खूब चर्चा भी हुई थी।

ऋतिक रोशन-कैटरीना कैफ :

ऋतिक रोशन-कैटरीना कैफ :

फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के बीच फिल्माये गये किसिंग सीन को देखकर दर्शकों का सिर चकरा गया था। इस सीन में ऋतिक रोशन के जाने से पहले कैटरीना उनसे मिलने आती है और दोनों के बीच लिप लॉक दिखाया जाता है। इस रोमांटिक सीन ने दर्शकों के दिलों में आग लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X