..................... सलमान खान से पहले अपने डांस मूव्स को लेकर ये एक्टर्स भी हो चुके हैं ट्रोलिंग का शिकार| Before Salman Khan, these actors have also been trolled for their dance moves| - Hindi Filmibeat

सलमान खान से पहले अपने डांस मूव्स को लेकर ये एक्टर्स भी हो चुके हैं ट्रोलिंग का शिकार

Salman Khan

हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना नैय्यो लगदा रिलीज हो चुका है। यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने की लद्दाख में बेहद खूबसूरत तरीके के शूटिंग की गयी है। लोगों को यह गाना काफी पसंद तो आ रहा है लेकिन गाने में सलमान खान को उनके मूव्स के लिए ट्रोल किया जा रहा है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार उनके डांस मूव्स के लिए ट्रोल किया जा चुका है। लेकिन सलमान खान ऐसे अकेले या पहले स्टार नहीं है, जिन्हें उनके डांस मूव्स के लिए ट्रोल किया जा चुका है।

आइए ऐसे एक्टर्स के बारे में जानते हैं जिनको उनके डांस मुव्य के लिए ट्रोल किया जा चुका है :

सलमान खान :

सलमान खान :

सलमान खान के गाने 'नैय्यो लगदा' को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस गाने में उनके डांस मूव्स और लेग वर्क को लोग ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर कह रहे हैं, सलमान खान डांस नहीं दंगल कर रहे हैं। कुछ लोग सलमान खान के डांस स्टेप्स को भोजपुरी से कॉपी बता रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान खान अपने डांस स्टेप्स को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं।

सनी देओल :

सनी देओल :

डांस मूव्स को लेकर ट्रोल होने में वालों की लिस्ट में सनी देओल का नाम भी आता है। सनी देओल को भी उनके डांस स्टेप्स के लिए ट्रोल किया जा चुका है। भले ही सनी देओल ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हो, उनके डायलॉग डिलीवरी पर सिनेमा हॉल में तालियां बजती हो, लेकिन बात जब उनके डांस मूव्स की आती है तो उन्हें कई बार ट्रोल किया जा चुका है। आज भी सनी देओल के गाने 'यारा ओ यारा' को काफी ट्रोल किया जाता है। इस गाने में उनके डांस मुव्स का मजाक बॉलीवुड के कई एक्टर्स भी उड़ा चुके हैं।

अभिषेक बच्चन :

अभिषेक बच्चन :

जूनियर बच्चन की गिनती भी बॉलीवुड के बुरे डांसरों में की जाती है। आईफा अवॉर्ड्स के दौरान अपने डांस परफॉर्मेंस के लिए अभिषेक बच्चन को ट्रोल किया गया था। कुछ यूजर्स ने लिखा था कि बॉलीवुड में कई अच्छे डांसर हैं, जो इस मंच को डिजर्व करते हैं। अभिषेक बच्चन इस मंच को बिल्कुल डिजर्व नहीं करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा था कि ये आदमी अच्छा डांसर नहीं है।

जैकी श्रॉफ :

जैकी श्रॉफ :

अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना मुरीद बना देने वाले जैकी श्रॉफ का डांस उनके दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। लोगों को भले ही अपनी बेमिसाल एक्टिंग से जैकी श्रॉफ दीवाना बना देते हैं, लेकिन उनके डांस मूव्स का मजाक उड़ाने से लोग पीछे नहीं हटते हैं। कई गानों में जैकी श्रॉफ सिर्फ हाथ या पैर हिलाते ही नजर आते हैं। उनके डांस का मजाक तो उनके दोस्त अनिल कपूर भी उड़ा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X