जोर शोर से की गई इन बिग बजट फिल्मों की घोषणा, सुपरस्टार्स के साथ- लेकिन हो गई डिब्बाबंद
संजय लीला भंसाली और सलमान खान की फिल्म इंशाल्लाह जितने जोरशोर के साथ दर्शकों के सामने आई थी, उतनी ही जोरशोर के साथ अब फिल्म के बंद होने की खबरें भी आ रही है। वहीं, अफवाहों में है कि भंसाली सलमान की जगह अब रणवीर सिंह के साथ आगे बढ़ेंगे। बहरहाल, इंशाल्लाह से पहले भी कई बार हो चुका है जब किसी फिल्म की जोर शोर से घोषणा की गई, लेकिन जल्द ही डिब्बाबंद हो गई.. कभी स्टारकास्ट की वजह से तो कभी बजट या कभी किसी आकस्मिक आपत्ति की वजह से। सलमान खान, आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक की फिल्में डिब्बाबंद हो चुकी हैं।
यहां जानें और कौन सी फिल्में हैं.. जो सुपरस्टार्स होते हुए भी कभी नहीं बन पाईं-
फिलहाल संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह से उम्मीद कर सकते हैं कि यह फिल्म बनेगी.. भले ही स्टारकास्ट में बदलाव आए। इससे पहले भी अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली ने कई साल तक सही स्टारकास्ट का इंतजार किया था। बाद में फिल्म रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ बनी।


Click it and Unblock the Notifications











