..................... Before release of Tadap, all you need to know about Suniel Shetty's son Ahan Shetty | धमाकेदार डेब्यू के लिए तैयार हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी- यहां जानें इस स्टारकिड से जुड़ी बातें - Hindi Filmibeat

धमाकेदार डेब्यू के लिए तैयार हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी- यहां जानें इस स्टारकिड से जुड़ी खास बातें

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म तड़प से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तड़प का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है कि अहान को लेकर लोगों ने काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है। यह एक पूरी तरह से धमाकेदार एक्शन है, जिसमें अहान के साथ दिखेंगी तारा सुतारिया।

साजिद नाडियाडवाला के साथ अहान शेट्टी की ये शुरुआत.. विरासत को आगे ले जाने जैसा है क्योंकि सुनील शेट्टी को भी निर्माता द्वारा लॉन्च किया गया था। अहान के डेब्यू पर सुनील शेट्टी ने साजिद के प्रति अपना आभार भी जताया था।

all-you-need-to-know-about-ahan-shetty

बहरहाल, सुनील शेट्टी अपने जमाने के सुपरस्टार रह चुके हैं। लिहाजा अब उनके बेटे को लेकर भी फैंस के मन में एक दिलचस्पी है। अहान भी अपने पिता की तरह एकदम धमाकेदार एक्शन अंदाज में नजर आने वाले हैं। जिसकी झलक हम ट्रेलर में भी देख चुके हैं।

अहान शेट्टी 25 साल के हैं। 15 जनवरी 1996 को पैदा हुए अहान ने मुंबई में ही स्‍कूलिंग की और फिर अमेरिका जाकर आगे की पढ़ाई पूरी की। फिल्म इंडस्ट्री के बाकी कलाकारों से उनकी अच्छी दोस्ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X