7 हसीनाओं ने SRK की फ़िल्म से किया इनकार, फिर चमकी रानी मुखर्जी की किस्मत और फिर...

Rani Mukherjee

रानी मुखर्जी बॉलीवुड की जानी-मानी हसीनाओं में शुमार हैं और आपको बता दें कि उनकी एक फिल्म में उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की। इस फिल्म में रानी मुखर्जी को टीना के किरदार में देखा गया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रानी मुखर्जी से पहले करण जौहर ने इस फिल्म के लिए सात अलग-अलग हसीनाओं को अप्रोच किया। लेकिन इसके बावजूद भी किसी भी हसीना ने इस फिल्म के रोल के लिए हामी नहीं भरी। जिसके बाद में रानी मुखर्जी को यह रोल मिला और एक रोल से वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हसीनाओं ने करण जौहर की इस 'कुछ कुछ होता है' फिल्म को ठुकरा दिया था।

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना, करण जौहर की बचपन की दोस्त हुआ करती थी। इतना ही नहीं करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना को ही ध्यान में रखते हुए टीना का किरदार बनाया। लेकिन ट्विंकल ने इस रोल को यह कहकर ठुकरा दिया कि टीना का रोल काफी कमजोर है।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय को टीना का किरदार काफी अच्छा लगा। लेकिन उन्हें डेट्स की समस्या थी। उस समय बहुत 'जींस' की शूटिंग कर रही थी और करण जौहर इस फिल्म का इंतजार नहीं करना चाह रहे थे।

शिल्पा शेट्टी

करण जौहर ने फिर शिल्पा शेट्टी को अप्रोच किया क्योंकि बाजीगर के बाद एक बार फिर से वह शाहरुख खान, शिल्पा और काजोल के साथ एक बज क्रिएट करना चाहते थे। लेकिन शिल्पा को यह रोल पसंद नहीं आया क्योंकि जिस किरदार की मौत आधी फिल्म में ही हो जाती है, ऐसा रोल निभाने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी।

करिश्मा कपूर

'दिल तो पागल है' फिल्म के बाद में करिश्मा कपूर को एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ में स्क्रीन पर करण जौहर दिखाना चाहते थे। लेकिन करिश्मा को रोल की इंपॉर्टेंस कुछ खास नहीं लगी और उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया।

रवीना टंडन

रवीना टंडन को इस फिल्म में टीना का किरदार बहुत ही छोटा लगा और इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म के लिए इंकार किया।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर उन दिनों साउथ फिल्मों में अपना हाथ आजमा रही थी और इसी वजह से उनके पास में समय नहीं था। जिस वजह से उन्होंने टीना का किरदार निभाने के लिए मना कर दिया।

तब्बू

तब्बू से भी करण जौहर ने बात की लेकिन उस समय एक्ट्रेस अपने संजीदा रोल के लिए पसंद की जाती थी।अपनी इमेज को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया।

More from Filmibeat

Read more about: kuch kuch hota hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X