प्रभास से पहले फिल्म और सीरियल्स में ये एक्टर्स निभा चुके हैं भगवान राम का किरदार

भगवान राम और रामायण के आधार पर अक्सर फिल्में और सीरियल्स बनती रहती हैं लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं जो इन किरदारों में जान फूंक देते हैं। अगले साल जनवरी में रिलीज होने के लिए तैयार हो रही फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर हाल ही रिलीज किया गया है। फिल्म में प्रभास भगवान राम, सैफ अली खान रावण और कृति सैनन माता सीता का किरदार निभा रही हैं। अब तक टीवी और फिल्मों में जिन एक्टर्स ने भगवान राम के किरदार को जिया है उन्हें काफी ख्याति मिल चुकी है।

प्रभास से पहले इन एक्टर्स ने भगवान राम का किरदार निभाया था

अरुण गोविल :

अरुण गोविल :

भगवान राम का किरदार निभाकर जिस एक्टर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली वह अरुण गोविल हैं। उन्होंने रामानंद सागर के आइकॉनिक सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था, जो 1986 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। हाल ही में एयरपोर्ट पर अरुण गोविल का एक वीडियो काफी वायरल भी हुआ जिसमें एक बुढी महिला उनको सच का भगवान राम मानकर उनके पैर छु रही थी। इस वीडियो से ही साबित होता है कि अरुण गोविल आज भी घर-घर में भगवान राम के नाम से ही जाने जाते हैं।

नीतीश भारद्वाज :

नीतीश भारद्वाज :

नीतीश भारद्वाज को मुख्य तौर पर 'महाभारत' में भगवान कृष्ण के तौर पर जाना जाता है। लेकिन साल 2002 में बने सीरियल 'रामायण' में उन्होंने भी भगवान राम का किरदार निभाया था। इस शो में स्मृति इरानी ने माता सीता का किरदार निभाया था। हालांकि यह शो ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ और नीतीश को उनके कृष्ण के नाम से ही लोग ज्यादा जानते हैं।

गुरमीत चौधरी :

गुरमीत चौधरी :

एक बार फिर से माइथोलॉजीकल शो 'रामायण' को छोटे पर्दे पर तैयार किया गया था। इस बार गुरमित चौधरी ने भगवान राम का किरदार निभाया था। यह शो साल 2008 में प्रसारित होता था। शो में माता सीता का किरदार देबिना बनर्जी ने निभाया था। इस शो में राम-सीता की जोड़ी और उनके बीच के आपसी बंधन की एक्टिंग करते-करते ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। हाल ही गुरमीत-देबिना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और अब वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

आशिष शर्मा :

आशिष शर्मा :

आमतौर पर रामायण में भगवान राम का दृष्टिकोण ही दिखाया जाता है लेकिन साल 2016 में आया सीरियल 'सिया के राम' में माता सीता की कहानी और उनके दृष्टिकोण से रामायण को दिखाया गया था। शो में आशिष शर्मा भगवान श्री राम और मदिराक्षी ने माता सीता का किरदार निभाया था। आशिष शर्मा को इस किरदार से खुब लोकप्रियता मिली और घर-घर में उन्हें भगवान राम के नाम से ही जाना जाने लगा।

 जीतेंद्र :

जीतेंद्र :

काफी कम लोगों को ही पता होगा कि बॉलीवुड में जंपिंग जैक के नाम से फेमस जीतेन्द्र ने भी फिल्मों में भगवान राम का किरदार निभाया था। साल 1997 में आयी फिल्म 'लव-कुश' में वह भगवान राम के किरदार में नजर आये थे। इस फिल्म में अरुण गोविल ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।

विक्रम :

विक्रम :

साउथ के स्टार विक्रम ने मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' में भगवान राम का किरदार निभाया था। हालांकि यह कहानी पुरी तरह से रामायण की नहीं थी लेकिन इसमें रामायण को मॉडर्न तरीके से दिखाने की कोशिश की गयी थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने माता सीता और अभिषेक बच्चन ने रावण का किरदार निभाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X