पठान से पहले इन फिल्मों पर भी लग चुका है धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

Paathan

लंबे अर्से बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो चुका है। इस गाने के रिलीज होते ही विवादों का दौर शुरू हो गया। गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए भगवा रंग की बिकीनी को लेकर शाहरुख खान व दीपिका पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'पठान' को बॉयकॉट करने की मांग करने लगे हैं। हालांकि फैंस के बीच यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ है। इन सबके बीच फिल्म 'पठान' का दूसरा गाना झूमे जो पठान भी रिलीज कर दिया गया है। फैंस को फिल्म का यह गाना भी काफी पसंद आ रहा है। 'पठान' से पहले भी कई फिल्मों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा चुका है।

आइए आपको बताते हैं किन फिल्मों पर लगाया गया धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप :

आदिपुरुष :

आदिपुरुष :

फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। फिल्म में प्रभास ने भगवान श्री राम, कृति सैनन ने माता सीता और सैफ अली खान ने शिवभक्त रावण का किरदार निभाया है। फिल्म में रावण के लुक का मुगलीकरण करने का आरोप लगाया गया। इसके विरोध में देश के कई प्रतिष्ठित मंदिरों के पुजारियों और धार्मिक संगठन ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।

ओएमजी ओह माय गॉड :

ओएमजी ओह माय गॉड :

फिल्म 'ओएमजी ओह माय गॉड' में अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी और जल्द फिल्म का सीक्वल भी रिलीज होने वाला है। फिल्म में साधु-संतों को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाते हुए देश के कई राज्यों में इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया था। फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था।

पीके :

पीके :

साल 2014 में आयी आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन फिल्म 'पीके' के खिलाफ काफी विरोध-प्रदर्शन किया गया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस फिल्म का जमकर विरोध किया था। फिल्म के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने पाकिस्तानी युवक सरफराज का किरदार निभाया था। फिल्म तो हिट हो गयी लेकिन एक्टर्स को काफी हेट मिली थी।

लक्ष्मी :

लक्ष्मी :

2020 में आयी अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' विवादों में फंस गयी थी। फिल्म का नाम पहले 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया था जिसके कारण अक्षय कुमार पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। हालांकि विवादों को बढ़ता देख मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया था।

थैंक गॉड :

थैंक गॉड :

2022 में रिलीज हुई अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म'थैंक गॉड' के रिलीज होते ही फिल्म का विरोध होना शुरू हो गया था। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया था। विरोध जताने वाले लोगों का कहना था कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को जिस प्रकार दिखाया गया उससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X