पठान से पहले इन फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं सलमान खान, किया मुफ्त में काम

फिल्म 'पठान' में एक तरफ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के पावर पैक्ड एक्शन की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के 20 मिनट के कैमियो रोल की भी हर तरफ तारीफ हो रही है। स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में पठान को बचाने के लिए टाइगर की एंट्री सीन को लेकर खास चर्चा हो रही है। सलमान खान ने इससे पहले कई फिल्मों में कैमियो रोल किया हुआ है। सलमान ने शाहरुख खान की ही फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में भी कैमियो रोल किया था। कुछ फिल्में तो ऐसी रही हैं, जिनमें दोस्ती की खातिर सलमान खान ने मुफ्त में काम किया था।
आइए आपको बताते हैं किन फिल्मों में कैमियो रोल के लिए सलमान खान ने मुफ्त में काम किया :

गॉडफादर :
फिल्म 'गॉडफादर' पिछले साल 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। चिरंजीवी की इस फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए थे। लेकिन इस रोल के लिए सलमान खान ने कोई फीस चार्ज नहीं किया। इस बात का खुलासा बाद में चिरंजीवी ने खुद किया था।

जुड़वा 2 :
वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' सलमान खान की 'जुड़वा' का ही रीमेक थी। 2017 में रिलीज हुई 'जुड़वा 2' में सलमान खान सिर्फ 1 सीन में नजर आए थे। लेकिन इस सीन में कैमियो रोल के लिए सलमान खान ने कोई चार्ज नहीं किया था।

अजब प्रेम की गजब कहानी :
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में सलमान खान की दबंग एंट्री वाले सीन को कोई कैसे भूल सकता है, जिसमें कैटरीना उन्हें 'सल्लू' कहकर पुकारती हैं। इस कैमियो रोल के लिए सलमान खान ने कोई चार्ज नहीं किया था।

ओम शांति ओम :
दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक गाने में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इस गाने में सलमान खान भी नजर आए थे। दोस्ती की खातिर सलमान खान ने इस गाने में कैमियो रोल के लिए कोई फीस चार्ज नहीं किया था।

तीस मार खान :
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'तीस मार खान' कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी, लेकिन फिल्म में सलमान खान की एंट्री को कोई नहीं भूल सका। फिल्म के एक गाने में ही नजर आकर सलमान खान ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बताया जाता है कि इस गाने के लिए सलमान खान ने एक भी रुपया चार्ज नहीं किया था।

सांवरिया :
सोनम कपूर और रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' में भी सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए थे। बताया जाता है कि इस रोल के लिए सलमान खान ने मेकर्स से एक रुपया भी चार्ज नहीं किया था।

सन ऑफ सरदार :
अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में सलमान खान कैमियो रोल निभाते नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन से दोस्ती की वजह से इस फिल्म के लिए सलमान खान ने एक रुपया भी फीस नहीं लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











