‘पठान’ से पहले सिर्फ 10 फिल्में ही पहुंच पायी थी 300 करोड़ के क्लब में, कौन सी हैं वे फिल्में

Pathaan

पिछले कुछ दिनों में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने कई नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं। अपने पहले मंड टेस्ट में 'पठान' अच्छे नंबरों से पास हुआ और रिलीज होने के बाद पहले सोमवार को इस फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का व्यापार कर डाला। लेकिन इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड भी बनाया जो आज तक कोई भी फिल्म ने नहीं बना सकी। 'पठान' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली फिल्म बन गयी जो सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई। इससे पहले बॉलीवुड से सिर्फ 10 फिल्में ऐसी बनी हैं, जो 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई। 'पठान' ने सिर्फ 6 दिनों में 300 रुपये का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। 'पठान' शाहरुख खान के करियर की पहली फिल्म है जो 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई है।

सबसे ज्यादा सलमान खान की फिल्में हैं 300 करोड़ के क्लब में :
अब तक 300 करोड़ के क्लब में कुल 11 हिंदी फिल्में शामिल हो चुकी है। इस क्लब में सबसे ज्यादा सलमान खान की फिल्में शामिल हैं। सलमान खान की अब तक कुल 3 फिल्में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। जबकि इसके बाद ही आमिर खान का नाम है। आमिर खान की कुल 2 फिल्में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली शाहरुख खान की पहली फिल्म 'पठान' है।

पठान से पहले सिर्फ 10 फिल्में 300 करोड़ के क्लब में :
300 करोड़ के क्लब में 'पठान' से पहले सिर्फ 10 फिल्में ही शामिल हुई थी। 'पठान' ने 6 दिनों में यह आंकड़ा छुआ है। इससे पहले साउथ स्टार यश 'केजीएफ 2' (2022) और प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' (2017) ने 11 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' (2016) ने 300 करोड़ का आंकड़ा 13 दिनों में ही प्राप्त कर लिया था। 2018 और 2016 में आयी फिल्में रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' और सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है' 16 दिनों में 300 करोड़ के क्लब में पहुंची थी। 2014 में आयी आमिर खान की फिल्म 'पीके' 17 और 2019 में आयी ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर' 19 दिनों में 300 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच पायी। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (2015) और 'सुल्तान' (2016) ने यह आंकड़ा 20 और 35 दिनों में पाया था। सबसे ज्यादा 2018 में आयी दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' को 50 दिनों का समय लग गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X