Oppenheimer से पहले, क्रिस्टोफर नोलन की ये दमदार फिल्में जरूर देखें, इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर है उपलब्ध

Christopher Nolan Movies: क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओपेनहाइमर' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है। बता दें, इस फिल्म की कहानी भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपनहाइमर को परमाणु बम यानि न्यूक्लियर बम के आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी।
इस फिल्म में किलियन मर्फी लीड रोल में दिखेंगे। वहीं, फिल्म का बजट लगभग 100 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है। बहरहाल, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का क्रेज अमेरिका से लेकर यूरोप, भारत और बाकी देशों में भी जबरदस्त रहता है। दर्शकों का कहना है कि नोलन अपनी फिल्मों के जरीए एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।
बहरहाल, 'ओपेनहाइमर' की रिलीज से पहले, आप क्रिस्टोफर नोलन की कुछ टॉप फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मेमेंटो- अमेजन प्राइम वीडियो
यह 2000 में आई ये फिल्म अमेरिकी नव-नोयर मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है जिसे क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में ऐसे आदमी की कहानी है, जिसकी मेमोरी 15 मिनट में वाइप हो जाती है। वह अपनी पत्नी के हत्यारों से बदला लेने के लिए अपने पूरे शरीर पर उसका नाम और जरूरी जानकारियां गुदवा लेता है, तब जाकर उसे ये याद रहता है कि उसकी पत्नी की हत्या हुआ थी। आमिर खान की फिल्म 'गजनी' इसी का रीमेक थी।
बैटमैन बिगेन्स- अमेजन प्राइम वीडियो
यह साल 2005 की एपिक सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक पात्र बैटमैन पर आधारित है। क्रिस्टोफ़र नोलन ने इसके निर्देशन और पटकथा लेखन की कमान संभाली थी।
इंटरस्टेलर- नेटफ्लिक्स (31 जुलाई तक)
यह एक विज्ञान-फंतासी आधारित फ़िल्म है। कहानी में ऐसा दौर दिखाया गया है, जिसमें पृथ्वी पर जीवन खत्म होने वाला है। इसके बाद एक किसान और पूर्व पायलट को अंतरिक्ष में इंसानों के रहने लायक नया ग्रह खोजने के लिए भेजा जाता है। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म का प्रमुख डायलॉग था- "मानव जाति की उत्पत्ति पृथ्वी पर हुई है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि यह केवल पृथ्वी पर ही समाप्त हो जायेगी.."(Mankind was born on Earth. It was never meant to die here)..
इंसेप्शन- नेटफ्लिक्स
साल 2010 में आई इस फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया गया था। फिल्म ने 4 ऑस्कर अवार्ड जीते थे। इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो दूसरों के सपनों में जाकर अपने काम की चीजें चुराता है। तभी उसे एक मिशन दिया जाता है, जिससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ जाती है।
द प्रेस्टीज- नेटफ्लिक्स
क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित और नोलन और उनके भाई जोनाथन द्वारा लिखित 2006 की एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में दो दोस्तों की कहानी है, जो बाद में दुश्मन बन जाते हैं। पेशे से वो दोनों जादूगर हैं। जादू की दुनिया में उन्हें खूब पहचान मिलती है, लेकिन इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications













