Akshay Kumar: सेक्स एजुकेशन पर बनी OMG 2 से पहले, अक्षय कुमार दे चुके हैं 'टैबू' विषयों पर ये मस्ट वॉच फिल्में

Akshay Kumar: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) कथित तौर पर काफी महत्वपूर्ण लेकिन संवेदनशील विषय पर बात करती है। फिल्म की ट्रेलर सामने आ चुकी है, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म स्कूलों में सेक्स एजुकेशन यानी की यौन शिक्षा के मुद्दे पर आधारित है।
हालांकि फिल्म के कई सीन्स में सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव किया गया है। जैसे कि एक किरदार मास्टरबेशन के बारे में बात करते हुए एक मैसेज देता है, उसे पूरी तरह से बदल दिया गया है। जहां भी लड़के को सेक्शुअल एक्ट में दिखाया गया है, उसे टोन डाउन किया गया है। इसके अलावा मास्टरबेशन से संबंधित डायलॉग में कुछ बदलाव किये गए हैं।
बहरहाल, अब तक काफी कम बॉलीवुड फिल्मों में ही इस बारे में बात की गई है। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्मोग्राफी देंखे तो एक्टर ने हमेशा सामाजिक फिल्मों या टैबू विषयों पर बनी फिल्मों को आगे बढ़ाने की कोशिश की है।
अक्षय कुमार की टैबू विषयों पर बनी फिल्में:
ओएमजी और ओएमजी 2
जहां पहली फिल्म ओएमजी (OMG) में अक्षय कुमार ने अंध विश्वास के सामाजिक विषय पर आधारित थी। वहीं, इसकी सीक्वल सेक्स एजुकेशन पर बात करती है।
पैडमैन
इस फिल्म को अक्षय कुमार की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक कहा जा सकता है। उन्होंने अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन से प्रेरित होकर लक्ष्मीकांत की भूमिका निभाई। फिल्म मासिक धर्म के लिए सैनिटरी पैड के महत्व के बारे में बात करती है। इस बारे में बड़े पर्दे पर तो क्या.. रियल लाइफ में भी बात करने से लोग कतराते हैं। लेकिन अभिनेता ने यह जोखिम उठाया। पैडमैन एक मामूली कमाई करने वाली फिल्म बन गई, लेकिन उसका प्रभाव बहुत बड़ा रहा।
टॉयलेट एक प्रेम कथा
वहीं, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म टॉयलेट - एक प्रेम कथा के साथ दर्शकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित किया। ग्रामीण भारत के एक बड़े हिस्से में अभी भी शौचालय की सुविधा नहीं है, फिल्म इसी बारे में बात करती है।
गुड न्यूज
वहीं, इस फिल्म के साथ, अक्षय कुमार ने लोगों को आईवीएफ (IVF) की अवधारणा से परिचित कराया। अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications
