नोरा से पहले ये हसीनाएं भी अपनी से छोटी उम्र से लड़कों को दे चुकी हैं दिल

Cover Image

बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध भरी होती है। यहां कब किसकी जोड़ी किसके साथ बन जाती है, इसका किसी को पता नहीं चल पाता है। बॉलीवुड में हाल ही बनी जिस जोड़ी की सबसे ज्यादा इस समय चर्चा हो रही है वह है नोरा फतेही और आर्यन खान की जोड़ी। हालांकि दोनों में से किसी ने इन रूमर्स की पुष्टि नहीं की है। लेकिन बॉलीवुड की गलियारों में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है कि शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान, नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि नोरा आर्यन से उम्र में 5 साल बड़ी हैं। नोरा पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो खुद से छोटी उम्र के किसी को डेट कर रही हैं।

आइए आपको बताते हैं किन हसिनाओं ने खुद से छोटे लड़कों को किया है डेट

मलाइका अरोड़ा :

मलाइका अरोड़ा :

सलमान खान की पूर्व भाभी मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर मलाइका से उम्र में तो छोटे हैं, लेकिन दोनों के प्यार की गहराई काफी ज्यादा है। अर्जुन और मलाइका अक्सर एक साथ छुट्टियां मनाने और घूमने साथ में बाहर जाते रहते हैं। खबरों की माने तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन :

ऐश्वर्या राय बच्चन :

पूर्व विश्व सुन्दरी ऐश्वर्या राय ने खुद से 2 साल छोटे अभिषेक बच्चन को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों आज एक खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी जीते हैं। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है, जो 11 साल की हो चुकी है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस :

प्रियंका चोपड़ा जोनस :

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने का ऐलान किया, उस समय उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि इन बातों का प्रियंका और निक के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने धूमधाम से शादी की। दोनों ने पिछले साल सरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती मैरी का स्वागत किया।

उर्मिला मातोंडकर :

उर्मिला मातोंडकर :

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी खुद से 10 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन भी पहले एक एक्टर और मॉडल रह चुके हैं। दोनों ने एक सादे समारोह में शादी की थी।

प्रीति जिंटा :

प्रीति जिंटा :

प्रीति जिंटा ने भी एक सादे समारोह में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ के साथ शादी कर ली थी। प्रीति जेन से उम्र में बड़ी हैं लेकिन इसका असर दोनों की शादी-शुदा जिंदगी पर नहीं पड़ती। दोनों फिलहाल लॉस एंजेलिस में रहते हैं। प्रीति ने भी सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वा बेटों का स्वागत किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X