..................... Before KGF chapter 2 release here read top 5 south film highest paid actors name।केजीएफ चैप्टर 2 से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अधिक कमाई करने वाले एक्टरों के नाम - Hindi Filmibeat

करोड़ों में खेलते हैं राम चरण ,यश और जूनियर एनटीआर, इतनी फीस, कीमत सुन लगेगा झटका!

साउथ फिल्मों का क्रेज दर्शकों पर छाया हुआ है। आरआरआर,पुष्पा और केजीएफ चैप्टर 2 के साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार की मांग हिंदी दर्शकों के बीच बढ़ रही है। यही वजह है कि यह सभी एक्टर को एक फिल्म के पीछे करोड़ों की फीस मिलती है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हीरो को फैंस भगवान की तरह पूजते है।

RRR

बाहुबली, बाहुबली 2 और आरआरआर की 1000 करोड़ से अधिक की कमाई यह बताती है कि बीते 5 साल में साउथ फिल्मों के साथ फिल्म से जुड़े कलाकारों की लोकप्रियता भी आसमान तक पहुंची है। प्रभास, अल्लू अर्जुन, रामचरण, जूनियर एनटीआर के साथ कई ऐसे साउथ के सुपरस्टार्स हैं जो कि एक फिल्म के पीछे करोड़ों की कमाई के साथ फिल्म की कमाई लेते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन से वो स्टार्स हैं जो कि करोड़ों की फीस के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं।

यश ने की इतने करोड़ कमाई

यश ने की इतने करोड़ कमाई

कन्नड़ सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हो रही है। इससे पहले केजीएफ के साथ यश पहले ही कन्नड़ स्टार से खुद की गिनती साउथ के स्टार एक्टरों में करवा चुके है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार यश ने केजीएफ के लिए 30 से 35 करोड़ की फीस ली।

जूनियर एनटीआर की फीस

जूनियर एनटीआर की फीस

जूनियर एनटीआर साउथ के बादशाह माने जाते हैं। कमाई के लिहाज से सालों से जूनियर एनटीआर बॅाक्स आफिस पर राज कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर की हाल ही में आरआरआर रिलीज हुई जो कि 1000 करोड़ के करीब की कमाई कर चुकी है। एनटीआर को आरआरआर के लिए 45 करोड़ के करीब की फीस मिलने की खबर गै।

बाहुबली प्रभास की कमाई

बाहुबली प्रभास की कमाई

बाहुबली प्रभास की कमाई भी करोड़ों में है। प्रभास की हाल ही में राधे श्याम रिलीज हुई। इसके बाद प्रभास की आदिपुरुष भी रिलीज होगी। ऐसे में प्रभास की फीस को लेकर जो मीडिया रिपोर्ट सामने आयी है इसके आधार पर प्रभास अपनी हर फिल्म के लिए 100 करोड़ से अधिक फीस चार्ज करते हैं।

अल्लू अर्जुन की फीस

अल्लू अर्जुन की फीस

पुष्पा फिल्म से तहलका मचाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता हिंदी दर्शकों के बीच भी छा गई है। पुष्पा से पहले ही अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए 40 से 50 करोड़ के करीब की फीस मिली।

महेश बाबू की इतनी कमाई

महेश बाबू की इतनी कमाई

साउथ फिल्मों में एक नाम महेश बाबू का भी है। महेश बाबू की लोकप्रिय साउथ फिल्मों के दर्शकों के बीच आसमान छूती है। मिली जानकारी अनुसार महेश बाबू को एक फिल्म के लिए 40 से 45 करोड़ के बीच की फीस लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X