कैटरीना कैफ विकी कौशल से पहले इन बॉलीवुड सितारों ने बेची अपनी शादी की तस्वीरें, करोड़ों की कमाई

बॅालीवुड में साल खत्म होने के साथ विकी कौशल और कैटरीना कैफ नए साल में अपने शादी के सफर की नई शुरुआत करेंगे। 9 दिसंबर को राजस्थान में विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी कर ली। राजस्थान में हुई विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को मीडिया से दूर रखा गया। विकी और कैटरीना के शादी से पहले यह रिपोर्ट सामने आयी थी कि ओटीटी प्लेटफॉर्म यह शादी दिखाई जाएगी। 80 करोड़ में विकी और कैटरीना ने अपनी शादी का वीडियो बेचा है।

लेकिन बीते कुछ सालों से ऐसा साफ दिखाई दे रहा है कि बॅालीवुड स्टार्स अपनी शादी को मीडिया के कैमरे से छिपा कर प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसके बाद किसी मैगजीन या फिर अखबार को करोड़ों रुपए में शादी की तस्वीरें और वीडियो बेच दिया जाता है। यहां तक शादी में शामिल होने वाले गेस्ट को भी तस्वीरें और वीडियो लीक नहीं करने के लिए बोला जाता है।

Katrina kaif, vicky kaushal,

जितना खर्च सेलेब्स अपनी शादी में करते हैं उससे अधिक की कमाई वह अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो को बेच करते हैं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के वीडियो और तस्वीरें इसी तरह सामने फैंस के आएगा। विकी और कैटरीना कैफ के पहले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी भी इसी तरह निजी तौर पर हुई। इसके बाद करोड़ों रुपए में शादी की तस्वीरें और वीडियो बेच दिए गए। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से सेलेब्स है।

कैटरीना कैफ और विकी कौशल

कैटरीना कैफ और विकी कौशल

कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी राजस्थान में 7 दिसंबर से शुरू हुई। हल्दी, मेहंदी और संगीत की सारी रस्म वहीं पर निभाई गई। एक सिंगल तस्वीर भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी नहीं शेयर की हैं। शादी के बाद कुल मिलाकर 5 तस्वीरें विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। माना जा रहा है कि ओटीटीप्लेटफॅार्मके साथ एक इंटरनेशनल मैगजीन को बेच दिया है। माना जा रहा है कि करोड़ों की डील विकी और कैटरीना ने की है। इसकी रकम 80 से 100 करोड़ के करीब की मानी जा रही है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी साल 2018 में इटली में परिवार और करीबी लोगों के बीच हुई। दोनों ने ही अपनी शादी को मीडिया से दूर रखा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की तस्वीरों को करोड़ों में बेच दिया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भी पूरी तरह से प्राइवेट और आलीशान रही है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट अनुसार प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस ने अपनी शादी की तस्वीरों को 18 करोड़ रुपए में बेच दिए थे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी

बड़े ही गुपचुप तरीके से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की। इटली में जाकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने परिवार की मौजूदगी में बेहद कम लोगों के बीच शादी की। रिपोर्ट अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी की तस्वीरों को एक मैगजीन को बेच दिया था। जो भी करोड़ों की रकम मिली उसे दान कर दिया गया।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ की शादी

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ की शादी

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ की शादी साल 2016 में हुई। इसके बाद प्रीति जिंटा और जीन ने अपनी शादी की तस्वीरों को किसी मैगजीन को दे दिया। इससे मिले पैसे को दोनों ने ही एक फाउंडेशन को दान में दे दिया था। प्रीति जिंटा और जीन ने इसके लिए अभी तक लोगों के बीच कोई जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X