..................... Before Guns and Gulaabs, here see the list of 5 best performances of Rajkummar Rao | 'गन्स एंड गुलाब्स' से पहले, यहां देखें राजकुमार राव की 5 सर्वश्रेष्ठ फिल्में, जहां उन्होंने अभिनय से छोड़ी छाप - Hindi Filmibeat

'गन्स एंड गुलाब्स' से पहले, यहां देखें राजकुमार राव की 5 सर्वश्रेष्ठ फिल्में, जहां उन्होंने अभिनय से छोड़ी छाप

अभी-अभी एक शानदार फिल्म 'बधाई दो' देने के बाद, अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही राज और डीके के नए शो, गन्स एंड गुलाब्स में नजर आएंगे। शो से राजकुमार का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि राजकुमार राव अपने आप में अभिनय की एक संस्था हैं। जिस तरह की चुनौतीपूर्ण कहानियों को लेकर वो आते हैं, वह उन्हें आज के समय के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में शामिल करता है।

'गन्स एंड गुलाब्स' से पहले, यहां देखें राजकुमार राव के 5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों की लिस्ट, जो उन्हें आज के समय के सबसे बहुमुखी और मजबूत अभिनेताओं में से एक बनाती है।

here-see-the-list-of-5-best-performances-of-rajkummar-rao

बधाई दो

राजकुमार राव ने बधाई दो में अपने किरदार के साथ लैवेंडर विवाह के विषय को पर्दे पर जीवंत किया। समलैंगिक पुलिस अधिकारी के अपने किरदार के लिए अभिनेता ने देश के सभी कोनों से बड़े पैमाने पर सराहना मिली। इस फिल्म में उन्होंने अपने भावनात्मक दृश्यों के साथ एक चिरस्थायी प्रभाव छोड़ा।

द व्हाइट टाइगर

द व्हाइट टाइगर बुक का एक रूपांतरण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा हिट बन गया। एक अमीर भारतीय परिवार के एक महत्वाकांक्षी ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमते हुए ड्रामा में राजकुमार राव के शक्तिशाली प्रदर्शन ने आलोचकों और दर्शकों दोनों से दुनिया भर में प्यार हासिल किया। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके पसंदीदा सीक्वेंस शेयर कर शानदार एक्टर को ट्रेंड किया।

ओमेर्टा

राजकुमार राव ने अहमद उमर सईद शेख के एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया जो कि 1994 में ओमर्टा में चार विदेशी नागरिकों के अपहरण में शामिल एक आतंकवादी का था। हंसल मेहता के निर्देशन में अभिनेता ने एक पावर-पैक ड्रामा दिया।

न्यूटन

राजकुमार राव के लिए न्यूटन बनी एक और पाथ ब्रेकिंग फिल्म। अभिनेता ने एक नक्सल क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर भेजे गए एक ईमानदार क्लर्क की भूमिका निभाई, जो उसे सौंपे गए काम को करवाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार था। अपने विषय के अलावा, फिल्म में राजकुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण, न्यूटन उस वर्ष ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री रही।

शाहिद

शाहिद में राजकुमार राव के प्रदर्शन को आज के समय में सबसे बेहतरीन में गिना जाता है। वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने अभिनेता को अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया। अपने किरदार को समझने और उसमें ढलने के लिए, सुपरस्टार ने फ़्लोर पर जाने से पहले शाहिद के परिवार के साथ समय बिताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X