कटपुतली से पहले अक्षय कुमार इन फिल्मों में भी बन चुके हैं पुलिस, देखे पूरी लिस्ट
अक्षय कुमार की फिल्म 'कटपुतली' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक कॉप की भूमिका निभायी है जो एक साइकोपैथ सीरियल किलर को ढूंढ रहा है। यह सीरियल किलर स्कूली लड़कियों को किडनैप कर उनकी बेरहमी से हत्या कर देता है। बहरहाल, ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने किसी फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इससे पहले भी अक्षय कुई फिल्मों में वर्दी में दिख चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया है।
आइए उन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं, जिनमें अक्षय कुमार ने पुलिस का किरदार निभाया-

सूर्यवंशी
साल 2021 में आयी फिल्म रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार ने कॉप का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अक्षय के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था।

राउडी राठौर
साल 2012 में आयी फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय ने दोहरा किरदार निभाया था। इनमें से एक किरदार निडर पुलिस ऑफिसर विक्रम सिंह राठौर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा ने भी काम किया था। प्रभु देवा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

खिलाड़ी 786
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय की साल 2012 में फिल्म 'खिलाड़ी 786' भी आयी। बॉलीवुड कॉमेडी इस फिल्म में अक्षय ने पुलिस का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम बहत्तर सिंह था और उनके अपॉजिट असिन ने काम किया था।

खाकी
एक पुलिस अधिकारी के सीरियस किरदारों वाली फिल्मों में साल 2004 में आयी अक्षय कुमार की फिल्म 'खाकी' का खास स्थान है। फिल्म में अक्षय के साथ ऐश्वर्या राय ने भी काम किया था। फिल्म में अक्षय के साथ पुलिस का किरदार बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी निभाया था जो खुद भी पुलिस का किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं।

आन-मेन एट वर्क
साल 2004 में ही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'आन-मेन एट वर्क' आयी थी। फिल्म में अक्षय के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने काम किया था। एक ही समय पर रिलीज हुई खाकी और आन में से, आन को नुकसान उठाना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications