'ब्रह्मास्त्र' से पहले बॉलीवुड में बन चुकी है मेगा बजट की फिल्में, यहां देखें लिस्ट

9 सितंबर को बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी बजट की मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र - शिवा पार्ट वन' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को बनाने की कुल लागत 410 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, शाहरुख खान, मौनी रॉय जैसे सेलेब्स की भीड़ है। यह फिल्म 8000 स्क्रीन्स में रिलीज होने वाली है। पिछले करीब 4 सालों में बनी इस मेगा बजट की फिल्म की चर्चा पिछले 8 सालों से हो रही है। फिल्म की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ऐसा पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड में कोई मेगा बजट की फिल्म बन रही है। इससे पहले भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मेगा बजट की कई फिल्में बन चुकी हैं।

आइए बॉलीवुड में बनी मेगा बजट की ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं

2.0

2.0

सुपरस्टार रजनीकांत, एमी जैक्सन और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' 543 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म में इस्तेमाल हुई टेक्नोलॉजी की वजह से ही फिल्म का बजट इतना ज्यादा बढ़ गया था। यह फिल्म साल 2010 में आयी 'रोबोट' का दूसरा पार्ट थी। फिल्म ने 1,150 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बाहुबली

बाहुबली

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और राणा दग्गुबाती स्टारर मेगा बजट की फिल्म 'बाहुबली' को दो हिस्सों में बनाया गया था। अनुष्का शेट्टी, तानिया भाटिया और भी कई सितारों से सजी मल्टीस्टारर इस फिल्म के पहले हिस्से 'बाहुबली : द बिगनिंग' का बजट 180 करोड़ रुपये और दूसरे पार्ट 'बाहुबली : द कंक्लूजन' का बजट 250 करोड़ रुपये थे। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

मेगा बजट की इस कड़ी में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' भी शामिल हैं। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी आमिर खान स्टारर इस फिल्म का प्रचार तो काफी किया गया था लेकिन यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पायी और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। फिल्म में आमिर खान के साथ कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन भी नजर आये थे।

धूम 3

धूम 3

'धूम' फ्रेंचाइजी की बाकी सभी फिल्मों की तरह ही 'धूम 3' भी चोर-पुलिस की कहानी पर ही आधारित थी। फिल्म में आमिर खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आयी थी। फिल्म में आमिर खान का डबल रोल था। मल्टीस्टारर इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी नजर आये थे। फिल्म को बनाने में 175 करोड़ का खर्च हुआ था। 'धूम' सीरीज की बाकी फिल्मों की तरह ही यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आयी थी।

साहो

साहो

'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों के बाद ही दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'साहो' रिलीज हुई थी। मेगा बजट की यह फिल्म 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी दिखायी दी थी। फिल्म उम्मीद मुताबिक सफल नहीं हो पायी और बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी।

पद्मावत

पद्मावत

रानी पद्मावती की कहानी बताती संजय लीला भंसाली की मेगा बजट की फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने चित्तौड़ की रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। 215 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर, रणबीर सिंह, अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। रिलीज होने से पहले यह फिल्म काफी विवादों में थी लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही सारे विवाद शांत हो गये थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

कृष 3

कृष 3

राकेश रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' कड़ी की तीसरी फिल्म 'कृष 3' को बनाने में 115 करोड़ रुपये का खर्च आया था। मल्टीस्टारर इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय भी नजर आये थे। सुपरहीरो सीरिज की इस फिल्म में उस समय हॉलीवुड के स्तर का वीएफएक्स यूज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X