'ब्लैक टाइगर' से पहले सलमान खान की ये फिल्में हो चुकी हैं डिब्बाबंद, सामने आई लिस्ट
मेगास्टार सलमान खान निश्चित ही इस वक्त बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे हैं और उनकी फिल्म आते ही धमाका करती हैँ। सलमान खान की फ्लॉप्स फिल्म भी 100 करोड़ आकड़ा आराम से पार कर लेती हैँ। लेकिन इस वक्त उनकी एक फिल्म को लेकर बुरी खबर आ रही है। हम बात कर रहे हैं ब्लैक टाइगर की, पता चला है कि सलमान खान की ये फिल्म अब डिब्बाबंद हो चुकी है। इसके बाद फैंस काफी निराश हुए हैं।
ये फिल्म एक रियल लाइफ स्पाई पर बन रही थी और सलमान खान इसके लिए तैयार थे। अब ऐसा क्या हुआ है कि फिल्म बंद करनी पड़ी ये तो अभी नहीं हुआ है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान की कोई फिल्म डिब्बाबंद हुई है।

इसके पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो कि बन नहीं पाईं तो कोई बीच में ही बंद हो गईं। आज हम आपको सलमान खान की उन्ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो कि डिब्बाबंद हो गईं हैँ। आप देखिए ये लिस्ट..

राजू राजा राम
फिल्म में सलमान, गोविंदा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे और इसे डेविड धवन द्वारा निर्देशित किया जाना था, लेकिन दुर्भाग्य से बजट के कारण इस प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा था।

रण क्षेत्र
'मैंने प्यार किया' के बाद बॉलीवुड की इस लोकप्रिय जोड़ी ने साथ में एक और फिल्म साइन की, 'रणक्षेत्र'। लेकिन, भाग्यश्री ने शादी कर ली और फिल्म को बंद कर दिया गया।

दिल है तुम्हारा
फिल्म में सलमान खान, सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य भूमिकाओं में थे और इसे राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित किया जाना था। लेकिन, शेड्यूलिंग गड़बड़ियों के कारण यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।

दस
दस, संजय दत्त के साथ सलमान खान की सबसे प्रसिद्ध परियोजनाओं में से एक थी। इसे तब बंद कर दिया गया जब निर्देशक मुकुल एस आनंद का फिल्म के आधे रास्ते में निधन हो गया।

बुलंद
बंद होने से पहले सलमान ने सोमी अली के साथ आधे से ज्यादा फिल्म की शूटिंग की थी। फिल्म क्यों बंद हुई इसके बारे में पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी के दौरान सलमान खान और सोमी अली का अफेयर हुआ था।

राम
यह फिल्म सोहेल खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी, लेकिन जब यह बजट से अधिक होने लगी तो उन्होंने इस परियोजना को बंद कर दिया। इसमें सलमान खान, अनिल कपूर और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे।


Click it and Unblock the Notifications