आर्यन खान से पहले ड्रग मामले में फंस चुकी हैं ये बॉलीवुड हस्तियां, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!
बॉलीवुड में आए दिन अगर कोई मामला सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है तो वो ड्रग्स का ही है। इसको लेकर कोई ना कोई सितारा या बॉलीवुड का करीबी खबरों में आ ही जाता है। लेकिन इस वक्त जो कुछ हुआ है वो सभी को हैरान करने वाला है क्योंकि नई जनरेशन भी इससे बची नहीं है। दरअसल हम बात कर रहे हैं हालिया केस की जो शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ हुआ है। आर्यन खान को एनसीबी ने रंगे हाथों रेव पार्टी से गिरफ्तार किया है।
इस खबर के सामने आने के बाद लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आर्यन खान से पहले कौन कौन से सितारे इस तरह के केस में मुसीबत में पड़ चुके हैं।

ये कोई पहला मामला नहीं है जब कोई स्टारकिड या सितारा ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया हो। खबर है कि शाहरुख खान के साहबजादे इस वक्त एनसीबी की गिरफ्त में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो काफी जल्दी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं और इसके लिए वो तैयारी भी कर रहे थे। फिलहाल आप देखिए उन सितारों की लिस्ट जो ही इस केस में फंस चुके हैं।

संजय दत्त
सुपरस्टार संजय दत्त के द्वारा खुद भी कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया गया है कि वो 9 साल तक काफी बुरी तरह से ड्रग्स के शिकार थे। उनकी फिल्म में इसको लेकर सीन्स हैं। संजय दत्त ने काफी ड्रग्स लिए हैं। इसको लेकर वो अभी भी लोगों को नसीहत देते हैं।

फरदीन खान
अभिनेता फरदीन खान को साल 2001 में 9 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद फरदीन खान काफी चर्चा में रहे थे। फिलहाल वो फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर चर्चा में हैं।

ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी को जून 2018 में एक बड़े ड्रग रैकेट में आरोपी बनाया गया था। ठाणे पुलिस ने 20 टन एफेड्रिन जब्त किया था। कथित तौर पर, छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा 2,000 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त थीं।

अरमान कोहली
जानी दुश्मन फेम अरमान कोहली भी इस मामले में फंस चुके हैं। अरमान को हाल ही में एनसीबी के द्वारा गिरफ्तान किया गया था और उनसे पूछताछ हुई थी।

रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वो करीब 1 महीने तक जेल में रहीं थीं। इसके बाद वो चेहरे फिल्म में नजर आईं।

भारती सिंह
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी हाल ही में ड्रग्स मामले में चर्चा में आईं थीं। एनसीबी ने उनसे पूछताछ की थी। फिलहाल ये मामला अब चर्चा में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications