इन हसीनाओं ने सनी देओल संग काम करने से साफ किया था इंकार, वरना आज होतीं गदर की सकीना

Gadar Sakina Role

फिल्म 'गदर' बॉलीवुड की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार रही और आपको बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने हर किसी के दिलों को छुआ. इसी के साथ आपको बता दें कि इन दोनों ने तारा सिंह और सकीना का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीत लिया था. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अमीषा पटेल को सकीना का किरदार मिलने से पहले मेकर्स ने और भी कई सारी एक्ट्रेसेस को इसके लिए ऑफर किया. लेकिन किसी ने भी सनी देओल के साथ काम करने की इच्छा जाहिर नहीं की. इस बात का खुलासा खुद ही सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान कर दिया था.

काजोल

सनी देओल ने इस बात का खुलासा किया था कि उस समय शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ में अभिनेत्रियां काम करना पसंद करती थी. इसी वजह से उनके साथ में काम करने से एक्ट्रेसेस इंकार कर दिया करती थी. कुछ खबरों के अनुसार काजोल को भी फिल्म निर्माताओं ने सकीना का रोल ऑफर किया था. लेकिन उन्होंने सनी देओल के साथ में काम करने से मना कर दिया.

ऐश्वर्या राय

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय को भी सनी देओल संग काम करने का मौका मिल रहा था. बता दें कि सनी देओल ने एक वक्त पर ऐश्वर्या को एक फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था. लेकिन इसके लिए वह तैयार नहीं हुई और यह बातें भी सामने आई कि ऐश्वर्या को गदर का भी ऑफर मिला था. लेकिन एक्ट्रेस ने इसके लिए भी इंकार कर दिया था.

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित ने सनी देओल के साथ में फिल्म 'त्रिदेव' में काम किया. लेकिन जब उन्हें 'गदर' में सकीना का किरदार ऑफर हुआ तो उन्होंने इसे करने के लिए साफ इंकार कर दिया था.

सोनी राजदान

सोनी राजदान का नाम सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी. लेकिन आपको बता दें कि आलिया भट्ट की मां यानी कि सोनी राजदान को भी सकीना का रोल ऑफर हुआ और कुछ खबरों के अनुसार एक्ट्रेस के पास डेट की समस्या हो रखी थी. इसी कारण से उन्होंने इसके लिए भी इंकार कर दिया था.

More from Filmibeat

Read more about: gadar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X