200 या 500 करोड़ नहीं 'जीरो बजट' में बनी थी बॉलीवुड की ये फिल्म, एक्टर से लेकर म्यूजिक तक सब फ्री

अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कम बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कमाल देखा जाती है तो वही अच्छे खासे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित होती है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें एक रुपए भी खर्च नहीं किया गया।
अगर आप अभी तक नहीं समझ पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं जीरो बजट वाली फिल्म बेफिक्र बेसहारे की। इस फिल्म को 2017 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को समाज को एक मजबूत संदेश देने वाली एक हल्की-फुल्की रोमांटिक सिचुएशन कॉमेडी फिल्म के तौर पर बनाया गया था।
इसी के अलावा इस मूवी में 6 एमबीए छात्रों के जीवन पर आधारित एक कहानी दर्शाई गई थी। दिखाया गया था कि बा करते वक्त और उसके बाद इन छात्रों के जीवन में क्या बदलाव आया। इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक रुतविज वैद्य हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पुणे में की गई और कुछ मुंबई में हुई।
रुतविज वैद्य ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा कि एक प्रसिद्ध ट्रस्ट ने फिल्म के निर्माण की पेशकश की थी और उनके कंडीशन सही नहीं थे। लेकिन मुझे बहुत अच्छे से पता था कि मुझे इस फिल्म को बनाना है और मैंने अपना बेस्ट दिया। यह भारत के इतिहास में पहली फिल्म साबित हुई है जिसका बजट तकरीबन जीरो है।


Click it and Unblock the Notifications