इस वजह से रणवीर सिंह से जलते हैं टाइगर श्रॉफ, किया खुलासा

Tiger Shroff

बी-टाउन के स्टार किड टाइगर श्रॉफ अपने शांत और शर्मीले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर वह कभी भी ज्यादा बातें करते नहीं दिखते हैं। लेकिन फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए टाइगर श्रॉफ ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे खलबली मच गई है। दरअसल, जब करण जौहर ने टाइगर से पूछा कि क्या वह रणवीर सिंह से जलते हैं? जवाब में टाइगर ने ना सिर्फ हां कहा, बल्कि इसकी वजह भी बता दी। टाइगर ने कहा कि वह रणवीर सिंह से उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की वजह से जलते हैं। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर के साथ टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन नजर आ रहे हैं।

करण ने पूछा था टाइगर से विवादित सवाल :
करण जौहर के साथ टाइगर श्रॉफ के रिश्ते शुरू से काफी ज्यादा मजबूत तो नहीं थे लेकिन फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का ऑफर मिलने के बाद से दोनों के रिश्तों में मजबूती आ गयी है। कई मौकों पर टाइगर श्रॉफ ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही है। इसलिए जब करण ने टाइगर को अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में आने के लिए इनवाइट किया तो टाइगर मना नहीं कर पाए। इस चैट शो में करण जौहर आमतौर पर सेलेब्स के अफेयर और ब्रेकअप्स से जुड़े निजी और विवादित सवाल पूछते हैं। इसी शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ है जिसमें करण जौहर टाइगर श्रॉफ से पूछते हैं, "क्या वह रणवीर सिंह से जलते हैं? ऐसी कौन सी चीज है जिसे वह रणवीर सिंह से छीन लेना चाहते हैं?"

बेबाकी से टाइगर श्रॉफ ने दिया जवाब :
करण जौहर के इस सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए टाइगर श्रॉफ ने रणवीर सिंह से जलन की वजह दीपिका पादुकोण को बताया। फिर हल्का सा मुस्कुरा कर टाइगर ने कहा, "दीपिका एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह काफी बुद्धिमान भी हैं।" हालांकि टाइगर के इस जवाब से करण जौहर संतुष्ट होते नहीं दिखे। लेकिन उन्होंने टाइगर से इस बारे में आगे कोई सवाल भी नहीं किया। बी-टाउन के सबसे एलिजिबल बैचलर इस समय टाइगर श्रॉफ को ही माना जा रहा है। दिशा पटानी से ब्रेकअप के बाद से अभी तक टाइगर श्रॉफ ने अभी तक खुद के सिंगल होने का ही दावा किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X