Birthday Special : टॉप मॉडल बनकर बिखेरा जलवा, बॉलीवुड में पूजा बत्रा के 25 सालों का सफर पूरा

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा का जन्म एक आर्मी फैमिली में हुआ था। पूजा ने अपनी हायर एजुकेशन पुणे से पूरी की थी। फिल्मों में कदम रखने से पहले पूजा मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी धाक जमा चुकी थी। वह उस समय के टॉप मॉडलों में गिनी जाती थी। पूजा ने साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज अपने नाम किया। इसके बाद पूजा ने कमर्शियल फिल्मों में जमकर काम किया। पूजा बत्रा 27 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। 47 साल की उम्र में भी पूजा ने खुद को इतनी अच्छी तरह से मेंटेन कर रखा है कि वह किसी 34-35 साल की युवती से कम नहीं लगती है।

आइए आपको बर्थडे गर्ल पूजा बत्रा से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियों से रूबरू करवाते हैं :

बॉलीवुड में पूजा का 25 सालों का सफर हुआ पूरा :

बॉलीवुड में पूजा का 25 सालों का सफर हुआ पूरा :

साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद पूजा बत्रा ने 1997 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस साल अनील कपूर की फिल्म 'विरासत' ने 25 साल पूरे कर लिये हैं। इस फिल्म के साथ ही एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने भी इस साल बॉलीवुड में अपने 25 सालों का सफर पूरा कर लिया है। पूजा ने फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म में ही पूजा ने अनिल कपूर और तब्बू जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके बाद पूजा ने कई और फिल्मों में काम किया जैसे 'नायक', 'हसीना मान जाएगी', 'शाम घनश्याम', 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'एबीसीडी 2' और पिछले साल आयी फिल्म 'स्क्वड'। पूजा ने हिंदी के अलावा पंजाबी, इंग्लिश, मलयालम, तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।

विवादित रही पहली शादी :

विवादित रही पहली शादी :

पूजा बत्रा ने साल 2003 में अमेरिकी बिजनेसमैन सोनू अहलूवालिया संग शादी कर ली। पूजा ने इसके बाद लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी बनाए रखा था। शादी के बाद पूजा पति संग अमेरिका में ही जाकर बस गयी थी लेकिन साल 2012 में अचानक दोनों के तलाक की खबरें सामने आयी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू आहलूवालिया चाहते थे कि अब उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजे जबकि पूजा अपने कॅरियर पर ध्यान देना चाहती थी और हॉलीवुड में अपना कॅरियर बनाना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

नवाब शाह से गुपचुप तरीके से रचाई शादी :

नवाब शाह से गुपचुप तरीके से रचाई शादी :

सोनू अहलूवालिया से अलग होने के बाद पूजा बत्रा लंबे समय तक सिंगल रही। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने एक्टर नवाब शाह से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। पूजा बॉलीवुड में तो कम सक्रिय हैं लेकिन वह और नवाब शाह दोनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। पूजा की नवाब शाह से शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। फैंस ने इन फोटोज पर प्यार भी काफी लुटाया था। पूजा की बोल्ड फोटोज अक्सर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होती हैं।

बॉलीवुड से दूर जी रही है किंग साइज जिंदगी :

बॉलीवुड से दूर जी रही है किंग साइज जिंदगी :

अंग्रेजी में कहावत है 'लिव लाइफ किंग साइज' और पूजा बत्रा इस बात को पूरी तरह से सच साबित करती हैं। पूजा पिछले काफी समय से सक्रिय रूप से फिल्मों से दूर हैं। इसके बावजूद वह काफी लैविश जिंदगी जीती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा की एड और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई हो जाती है। पूजा का प्रोडक्शन हाउस 'ग्लोबललिंक' फिल्म मेकिंग में बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच पुल का काम करती है। बताया यह भी जाता है कि पूजा अमेरिका के रेडियो स्टेशन 'मेरा संगीत-एलए' की प्रोड्यूसिंग पार्टनर भी हैं। पूजा अपने आप को मेंटेन रखने के लिए कठिन योगा का सहारा लेती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी योगा की वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X