अक्षय कुमार की इस दोस्त ने खूबसूरती में खूब कमाया नाम...
लारा दत्ता बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी खूबसूरती के साथ साथ स्मार्टनेस के लिए जानी जाती हैं। हो भी क्यों ना आखिर मिस युनिवर्स ऐसे हीं थोड़ी बनीं थी। सुष्मिता सेन भी इस लिस्ट में शामि हैं।
लारा दत्ता अपनी खूबसूरती, स्मार्टनेस के अलावा अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भी इसमें परफेक्ट माना जाताहै। आपको बता दें कि आज लारा दत्ता का जन्मदिन है और वो 38 साल की हो गई हैं।उन्होंने अपने अपने अभिनय के साथ ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।
[इस 'खान' की हर एक्ट्रेस है जबरा फैन..सबसे क्यूट!]
लारा ने अपनी पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ की थी। फिल्म उनके और अक्षय के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी थी। फिल्म के बाद अक्षय और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर को लेकर तरह तरह की खबरें बनी लेकिन लारा दत्ता और अक्षय कुमार और लाार दत्ता तब से लेकर आज तक बहुत हीं अच्छे दोस्त हैं।
लारा दत्ता अपनी फिल्मों से ज्यादाअपने फैशन और लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लारा दत्ता की आखिरी रिलीज फिल्म सिंह इज ब्लिंग थी। यह फिल्म भी लारा ने अक्षय कुमार की दोस्ती के कारण की थी।उन्होंने टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की और दोनों की 4 साल की एक बेटी है वैसे, शादी के बाद लारा ने फिल्मों से लगभग दूरी बना ली है।आप भी देखिए लारा दत्ता की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications













