साउथ की सुपरस्टार..लेकिन खूबसूरती में पूरा बॉलीवुड फेल..तस्वीरें
श्रुति हासन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।देखिए श्रुति हासन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें।
आज श्रुति की अपनी एक अलग पहचान हैं। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि एक सिंगर भी हैं और अक्सर अपनी एक्टिंग या किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कमल हासन की बेटी श्रुति हासन की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
श्रुति हासन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। साउथ में श्रुति हासन ने काफी नाम कमाया और सुपरस्टार हैं। हालांकि श्रुति हासन की फिल्में बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन उनके फैन्स की कोई कमी नहीं है।
[रईस-काबिल हो या शिवाय-ADHM..क्लैश मतलब हंगामा तो होना ही था!]
श्रुति हासन ने अपने करियर की शुरुआत वो बचपन में ही कर चुकीं थीं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'हे राम' में काम किया और कई फिल्मों में गाने भी गाए। केलिफोर्निया से लौटने के बाद श्रुति ने संगीत और एक्टिंग के अपने शौक को जारी रखा और बॉलीवुड में भी डेब्यू किया।
2008 में आई फिल्म 'लक' उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया लेकिन फिल्म नहीं चली।श्रुति हासन काफी खूबसूरत हैं और टक्कर की खूबसूरत एक्ट्रेस (उनके एज ग्रुप) बॉलीवुड में तो बहुत ही कम है। वो जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही ग्लैमरस और हॉट भी। देखिए उनकी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications