Battle Of Galwan Star Cast Fees: सलमान ने निकाला प्रोड्यूसर्स का दिवाला, 13 करोड़ में निपट गई बाकि पूरी टीम

Battle Of Galwan Star Cast Fees: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। टीजर में सलमान खान का दमदार और इंटेंस अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट को मिलने वाली फीस को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं।

Battle Of Galwan Star Cast Fees

आइए जानते हैं कि 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए किस कलाकार ने कितनी फीस ली है-

सलमान खान

फिल्म में लीड रोल निभा रहे सलमान खान इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा चेहरा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए भाईजान ने करीब 110 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है। उनका किरदार फिल्म की कहानी का केंद्र बिंदु बताया जा रहा है।

चित्रांगदा सिंह

फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आने वाली चित्रांगदा सिंह सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्हें लगभग 2 करोड़ रुपये की फीस मिली है।

गोविंदा

लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे गोविंदा भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए एक्टर को करीब 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

अंकुर भाटिया

फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अंकुर भाटिया को इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये की फीस मिली है। उनके रोल को कहानी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

अभिलाष चौधरी

अभिलाष चौधरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये की फीस ली है।

हीरा सोहल

सलमान खान की इस फिल्म में हीरा सोहल भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

गौरतलब है कि 'बैटल ऑफ गलवान' को सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसके प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है और फिल्म को सलमान की मां सलमा खान प्रोड्यूस कर रही हैं। दमदार स्टारकास्ट और देशभक्ति की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X