..................... Barun Sobati Sanaya Irani to Ram Kapoor Sakshi Tanwar had broken all the limits of romance for trp - Hindi Filmibeat

TRP में उछाल ले आए स्टार्स के ये इंटीमेट सीन्स, आज भी लोग करते हैं इन्हें खूब प्ले

ram kapoor

टेलीविजन सीरियल के मेकर्स लोगों को एंटरटेन करने के लिए काफ़ी कुछ करते हैं. हालांकि कई बार सास-बहू के ड्रामे के बीच लीड एक्टर्स का रोमांस भी देखने को मिल ही जाता है. साथ ही साथ कई बार तो टीआरपी को ऊपर उठाने के लिए टीवी सीरियल में इंटिमेट सीन भी भर-भर कर दे दिए जाते हैं.

बड़े अच्छे लगते हैं

बड़े अच्छे लगते हैं

एक वक्त पर एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' की टीआरपी काफी जबरदस्त हुआ करती थी. इस सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर लीड रोल में नजर आ रहे थे. बता दें कि इस शो में राम और साक्षी के बीच में बोल्ड सीन भी शूट हुए थे. जिसने हर किसी के पसीने छुड़ा दिए थे.

एक हजारों में मेरी बहना है

एक हजारों में मेरी बहना है

स्टार प्लस पर 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल को भी दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला. इस सीरियल में दो बहनों की कहानी को दर्शाया गया था. इस सीरियल में बड़ी बहन के रूप में क्रिस्टल डिसूजा नजर आई तो वही छोटी बहन के रूप में निया शर्मा को देखा गया. लेकिन करण टैकर और क्रिस्टल डिसूजा की जोड़ी इस सीरियल में काफी पसंद की गई और उन्होंने दोनों ने ही शो के अंदर काफी इंटीमेट सीन दिए थे.

सड्डा हक़

सड्डा हक़

'सड्डा हक़' सीरियल में परम सिंह और हर्षिता गौर की लव स्टोरी को दर्शाया गया था और आपको बता दें कि दर्शकों को भी उनकी जोड़ी काफी पसंद थी. शो में दोनों ने लिप लॉक सीन भी दिए थे. जिस वजह से हर किसी के पसीने छूट गए थे.

एक था राजा एक थी रानी

एक था राजा एक थी रानी

'एक था राजा एक थी रानी' सीरियल भी काफी फेमस था और इस सीरियल में बोल्ड सीन भी फिल्माए गए थे. जिसे देख हर कोई हैरान हो गया. साथ ही साथ एक्टर और एक्ट्रेस ने सांसें थम जाने वाले बोल्ड सीन दे दिए थे.

इस प्यार को क्या नाम दूं

इस प्यार को क्या नाम दूं

'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल भी काफी ज्यादा सुपरहिट रहा था और दर्शकों का फेवरेट भी बन गया था. इस सीरियल में बरुण सोबती और सनाया ईरानी ने लीड रोल निभाया था और दोनों का ही हॉट सीन भी तेजी से वायरल हो गया था.

जमाई राजा

जमाई राजा

'जमाई राजा' सीरियल भी बेहद ही रोमांचक था. दर्शकों का रवि दुबे और निया शर्मा ने दिल जीत लिया था और उनकी जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद थी. बता दें कि निया शर्मा और रवि दुबे ने काफी बोल्ड सीन भी दे दिए थे और हर किसी की धड़कनों को बढ़ा दिया था.

कितनी मोहब्बत है

कितनी मोहब्बत है

'कितनी मोहब्बत है' सीरियल में करण कुंद्रा और कृतिका कामरा को देखा गया था और आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला था. हालांकि दोनों ने इस सीरियल में काफी बोल्ड सीन फिल्मा दिए थे जिसे आज भी लोग काफी याद करते हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल भी काफी जाना माना और सबसे लंबा चलने वाला सीरियल बन चुका है. इस सीरियल में दूसरी पीढ़ी में नायरा और कार्तिक गोयनका की कहानी दर्शाई गई. जिसमें शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने अहम भूमिका निभाई. दोनों की ही इंटिमेट सीन की शूटिंग हुई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X