रचाई 2 शादियां, बनी 3 बच्चों की मां, लेकिन 51 साल की ये टीवी एक्ट्रेस हुईं लाठी के सहारे चलने पर मजबूर

Tannaz Irani Health Update: टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जो कि इन दिनों काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया और कभी भी टीवी इंडस्ट्री की तरफ मुड़कर नहीं देखा। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने फिल्मी दुनिया की तरफ रख तो किया लेकिन इसके बावजूद भी टीवी इंडस्ट्री को छोड़ नहीं पाए। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो कि तीन बच्चों की मां है। उनको देखकर आज भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बावजूद भी वह पिछले दो सालों से डंडे के सहारे चलने पर मजबूर हो चुकी है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस तनाज ईरानी की।जो कि 51 साल की हो चुकी है। हालांकि उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। लेकिन वह कुछ सालों से अपनी हेल्थ को लेकर काफी परेशान है। जिसके चलते उन्हें सिर्फ 51 साल की उम्र में डंडे का सहारा लेना पड़ रहा है। तो चलिए आज हम आपको तनाज ईरानी के बारे में बताने वाले हैं और उनका क्या परेशानी है यह भी आपको बताएंगे।
एक्ट्रेस 2 साल से डंडे के सहारे चलने पर हैं मजबूर
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार तनाज ईरानी को पिछले दो सालों से पीठ की गंभीर चोट की वजह से काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते उन्हें डंडे का सहारा भी लेना पड़ता है। लेकिन हाल ही में उनको इस बात का एहसास हुआ कि यह समस्या उनकी पीठ में नहीं बल्कि उनके हिप में थी। एक्ट्रेस ने इसी पर बात करते हुए बताया कि "मुझे अपनी बीमारी का इलाज करने में 2 साल लगे। यह बीमारी मेरी पीठ और घुटने से जुड़ी हुई है। मैंने काफी मरी और एक-रे करवा लिए और एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर भी बदले। लेकिन उनको हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाने की सलाह दी गई। जो कि अब कुछ दिनों में होने को है।"
सर्जरी के लिए उत्साहित हैं एक्ट्रेस
तनाज ईरानी ने इसी पर बताया कि "मुझे थोड़ी घबराहट तो हो रही है लेकिन इसके लिए काफी उत्साहित हूं। मैं हमेशा पॉजिटिव सोच है और मैं सर्जरी के लिए भी पूरी तरह तैयार हूं।" एक्ट्रेस ने बताया कि वह पहले की तरह ठीक होकर वापस आना चाहती हैं। उन्होंने अपनी बेटी के बारे में भी कहा कि "मेरी बेटी ने कुछ साल पहले लंदन में शॉपिंग बैग के साथ दौड़ते हुए एक मेरा पुराना वीडियो शेयर किया। जिसमें लिखा कि यह तब था जब मम्मी दौड़ सकती थी और चल भी सकती थी। उसे वीडियो को देखकर मैं अपने आंसू रोक नहीं पाई क्योंकि तब से उन्होंने मुझको घर के चारों तरफ लंगड़ाते हुए ही देखा।"
दो सीरियल्स में कर रही हैं काम
इन दिनों तनाज ईरानी दो सीरियल्स में नजर आ रही है 'बरसातें' और 'गुम है किसी के प्यार मे'। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि काम करने में मेकर्स ने उनकी काफी मदद की। एक्ट्रेस ने बताया कि "जैसे ही मैं चलने लगूंगी, मैं वैसे ही काम शुरू कर दूंगी, भले ही इसके लिए मुझे वॉकर या फिर किसी डंडे की जरूरत पड़े। ऐसा इसीलिए क्योंकि अंदर से ठीक होना बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसा इसीलिए क्योंकि हम जो भी दर्द बर्दाश्त करते हैं वह कई बार इमोशनल होता है।"
हुईं 2 शादियां बनी 3 बच्चों की मां
तनाज ईरानी की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने पहली शादी फरीद कुरीम के साथ की। जिसे उनको एक बेटी हुई। उस समय एक्ट्रेस 20 साल की उम्र में मां बन गई। इसके बाद तलाक हुआ तो उन्होंने एक्टिंग की दुनिया की तरफ रुख किया। बाद में साल 2006 में तनाज ईरानी के जीवन में बख्तियार ईरानी आए। दोनों फिल्म 'गुरुकुल' की शूटिंग कर रहे थे और साल 2007 में दोनों ने शादी रचा ली। अब वह दो बच्चों के माता-पिता है। हालांकि एक्ट्रेस की पहली बेटी अपने पिता के साथ रहती हैं और अक्सर उनसे मिलने भी आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications