2 महीने में शूट हुई फिल्म, 20 करोड़ के बजट में हुई तैयार, टिकट खिड़की पर मचा दिया था तहलका

Bareilly Ki Barfi

साल 2017 में सुपरहिट फिल्म साबित हुई बरेली की बर्फी ने काफी ज्यादा इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था. इस फिल्म में कृति सेनन और राजकुमार राव के साथ में आयुष्मान खुराना भी नजर आए थे. बता दे की फिल्म को दर्शकों द्वारा इतना ज्यादा प्यार मिला कि हर कोई इस फिल्म के लिए दीवाना हो गया था. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन इकट्ठा कर लिया था. अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी हुई इस फिल्म को काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा सराहना भी मिली थी.

'द इंग्रेडिएंट्स ऑफ लव' पर बेस्ड थी फ़िल्म

दरअसल आपको बता दें कि अश्विनी अय्यर तिवारी की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बरेली की बर्फी में राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन ने लीड किरदार निभाया. दरअसल इस फिल्म को फ्रांसीसी लेखक निकोलस बैरेउ के उपन्यास 'द इंग्रेडिएंट्स ऑफ लव' पर आधारित बनाया गया था. कृति सेनन ने इस फिल्म में बिट्टी मिश्रा की भूमिका निभाई. जोकि बरेली की एक साधारण लड़की होती है.

बरेली शहर पर आधारित बनाई गई थी फिल्म

बता दे कि इस फिल्म के निर्देशन की कमान फिल्म फेयर अवार्ड विजेता अश्विनी अय्यर तिवारी ने बहुत खूबसूरती से संभाली थी. इस कहानी को दंगल फेम नीतीश तिवारी और उनके पति ने लिखा. इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में स्थित बरेली शहर पर आधारित बनाया गया. बता दें कि फिल्म की कहानी फ्रेंच किताब प्यार की सामग्री पर आधारित बनाई गई थी. कृति सेनन के काम को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया.

20 करोड़ में बनकर 35 करोड़ का किया कलेक्शन

बरेली की बर्फी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और आपको बता दें कि इस फिल्म को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 35 करोड़ की छप्पर फाड़ कमाई कर डाली. अगर हम इस फिल्म में कास्ट की बात करें तो आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, राजकुमार राव, सीमा पहाड़ा और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म के द्वारा दर्शकों का सभी ने दिल जीत लिया था.

बॉलीवुड क्वीन बन गई हैं कृति सेनन

जानकारी के लिए आपको बता दें की कृति सनोन के करियर की यह फिल्म काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित हुई और उनके करियर का ग्राफ उठाने के लिए भी यह काफी काम आई. खाना की आपको बता दें कि कृति सेनन ने कई सारे बड़े बजट की फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही है. इसके बावजूद भी एक्ट्रेस आज के वक्त में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी है.

More from Filmibeat

Read more about: bareilly ki barfi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X