2 शादियां कर चुकी इस हसीना ने तोड़ा इस बॉलीवुड स्टार का बसा बसाया घर, हुआ दुनिया का सबसे महंगा तलाक

Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce: फिल्मी दुनिया में अक्सर देखने को मिलता है कि सेलिब्रिटीज के फिल्मों में काम करते-करते को-स्टार्स के साथ में लिंक अप की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि कुछ कई बार सिर्फ अफ़वाह भी निकलती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि सितारे गुपचुप तरीके से शादी रचा लेते हैं और कुछ शादी से पहले ही अलग हो जाते हैं।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से ही शादी रचाई और उनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन शादी के 13 साल बाद दोनों ने रिश्ता ही तोड़ दिया। यहां तक किइसकी वजह एक तीसरी लड़की को बताया जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान की।
12 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे ऋतिक
ऋतिक रोशन इन दिनों अपने से 12 साल छोटी अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं और अक्सर दोनों को साथ में पार्टी में भी देखा जाता है। तो वहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने भी अपने लिए पार्टनर ढूंढ लिया है और अब वह अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि आपको बता दें कि इसके बावजूद वह बच्चों की खातिर ऋतिक के साथ में ही अपनी वेकेशन प्लान करती हैं।
क्यों टूटा ऋतिक-सुजैन का रिश्ता?
एक वक्त हुआ करता था जब ऋतिक और सुजैन को बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल माना जाता था। दोनों ने लव मैरिज की और उनके दो प्यार से बेटे भी हैं। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि एक वक्त ऐसा आया जब सुजैन खान की अर्जुन रामपाल के साथ में नजदीकियां काफी बढ़ने लगी। इतना ही नहीं कहीं-कहीं पर तो यह भी बताया गया था कि ऋतिक रोशन अपनी को-स्टार को डेट करने लग गए थे।
एक एक्ट्रेस की वजह से उजड़ी निजी जिंदगी
कुछ खबरों के अनुसार उन दिनों ऋतिक रोशन का नाम उनकी 'काइट्स' फिल्म की अभिनेत्री बारबरा मोरी के साथ में जोड़ा गया था। दोनों का रिश्ता पूरी इंडस्ट्री में काफी बवाल मचा रहा था। लेकिन इन दोनों के रिश्ते के चलते ऋतिक रोशन की निजी जिंदगी पर काफी असर पड़ा। अन्य अफवाहों के चलते कुछ खबरों के अनुसार सुजैन ने ऋतिक का घर छोड़ दिया और वह अपने माता-पिता के घर पर जाकर रहने लगी।
13 साल बाद टूटी शादी
इसी के अलावा ऋतिक रोशन तो एक्ट्रेस बारबरा को महंगे महंगे गिफ्ट देने लगे। खबरों के अनुसार 1.5 से लेकर 2 करोड रुपए की एक्टर ने उन्हें वैनिटी वैन गिफ्ट की थी। दोनों साथ में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने लगे। इसी के चलते ऋतिक और सुजैन का रिश्ता चल नहीं पाया और 13 साल के बाद एक्ट्रेस ने उनसे तलाक ले लिया। बताया जाता है कि बारबरा मोरी ही साल 2013 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की वजह बन गई थी।
दुनिया का सबसे महंगा तलाक
ऋतिक और सुजैन का तलाक दुनिया में सबसे महंगा बताया जाता है। कुछ खबरों के अनुसार सुजैन ने तलाक के समय एलिमनी के तौर पर 400 करोड रुपए की मांग की थी और उन्हें अभिनेता ने 380 करोड रुपए दे दिए थे। बारबरा की बात की जाए तो आपको बता दें कि उनकी दो शादियां हो चुकी है। हालांकि इसके बावजूद भी उनकी दोनों शादियां नाकामयाब साबित हुई। एक्ट्रेस एक बच्चे की मां भी है।


Click it and Unblock the Notifications











