बेहद ही मॉडर्न हो चुकी हैं आनंदी की भोली-भाली ननद 'सुगना', 15 साल में हुआ गज़ब का ट्रांसफार्मेशन

Balika Vadhu sugna aka Balika Veebha Anand

Veebha Anand Transformation: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर हिट सीरियल बालिका वधू माना जाता है और आपको बता दें कि जब-जब इस सीरियल का जिक्र होता है तो इसकी कहानी भी दर्शकों के दिलों को छू जाती है. लेकिन आपको बता दें कि इस सीरियल को साल 2008 से लेकर साल 2016 तक कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया गया और इसमें बाल विवाह जैसे मुद्दों को बहुत ही बखूबी दर्शाया भी गया.

इसमें अविका गौर ने आनंदी का किरदार बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया और अन्य किरदारों ने भी काफी अच्छे तरीके से अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया. लेकिन इन्हीं किरदारों में से एक वीभा आनंद भी थी. उन्होंने छोटे पर्दे पर आनंदी की ननद सुगना का किरदार निभाकर काफी ज्यादा चर्चा बटोरी थी. अब इतने सालों बाद सुगना यानी कि वीभा आनंद कहां है और कैसी दिखती है आज हम इसी के बारे में बताने वाले हैं.

वीभा आनंद हो गयीं हैं बेहद स्लिम

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री वीभा आनंद कि इस तस्वीर को अगर देखा जाए तो आपको बता दें कि वह काफी ज्यादा होता नजर आ रही है. जिसमें उन्होंने हॉल्टर नेक बैकलेस व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ है. उनका यह अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है और आपको बता दें की तस्वीर में वह काफी ज्यादा स्लिम और फिट देखी जा सकती हैं.

वीभा आनंद कर चुकी हैं बॉलीवुड डेब्यू

अन्य तस्वीरों में भी नजर आ रहा है कि सुगना उर्फ़ वीभा आनंद सोफे पर बैठकर बेहद ही बोल्ड पोज में दिखाई दे रही है और सोशल मीडिया पर भी वह काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. आए दिन अपने फैन्स के साथ में वह अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं. टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक में रुख करने वाली वीभा आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है. दरअसल आपको बता दें कि साल 2009 में फिल्म स्टोनमैन मर्डर्स से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था. इसके बाद में उन्हें प्रथा और हम चार जैसी फिल्मों में देखा गया.

वीभा आनंद ने रोहित पुरोहित के साथ अपने रिलेशनशिप पर की थी खुलकर बात

वीभा आनंद ने साल 2008 में बालिका वधू सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की. जिसमें उन्होंने आनंदी की ननद सुगना का किरदार निभाया और अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस को महाभारत में सुभद्रा और कर्म फल दाता शनि में देवी महाकाली का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है. एक वक्त पर एक्ट्रेस रोहित पुरोहित के साथ रिलेशनशिप में थी और साल 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसी दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और बताया कि वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं.

More from Filmibeat

Read more about: balika vadhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X