प्रत्यूषा बनर्जी डेथ मिस्ट्री: सुशांत की तरह 4 साल पहले एक्ट्रेस ने किया सुसाइड,नहीं सुलझी ये गुत्थी
सुशांत सिंह राजपूत की तरह कई साल पहले टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने सुसाइड कर लिया था। बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी अगर आज जिंदा होती तो वह अपना 28वां जन्मदिन मना रही होतीं। लेकिन फैंस ने मशहूर और यंग अदाकारा को खो दिया है। प्रत्युषा बनर्जी की कहानी भी लगभग सुशांत की तरह ही थी। जिनका करियर ऊंचाइयां छू रहा था, वह भी लिव इन रिलेशनशिप में अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ रह रही थी।
लेकिन एक दिन ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी पंखे से लटकी मृत पाई गईं। कहा जाने लगा था कि प्रत्युषा बनर्जी के निजी रिश्तों में खलल पड़ने की वजह से वह इतना परेशान थीं कि उन्होंने मौत को गले लगाना आसान समझा। प्रत्युषा बनर्जी की मौत के पीछे कोई ठोस कारण तो सामने नहीं आया। आइए बताते हैं सुशांत की तरह प्रत्युषा बनर्जी की अनसुलझी कहानी को।


Click it and Unblock the Notifications











