'बालिका वधू' की आनंदी ने 5 साल में ही तोड़ी थी शादी, अब तोरल रसपुत्र ऐसे काट रहीं अपनी जिंदगी

कलर्स टीवी पर तकरीबन 8 सालों तक चल बेहद ही पॉपुलर शो बालिका वधू ने सभी का दिल जीत लिया था। इसमें दादी साह बनी हुई सुरेश सीकरी ने भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन आपको बता दें कि इस सीरियल में तोरल रसपुत्र ने एंट्री मारी जब प्रत्युषा बनर्जी ने इस शो को अलविदा कहा था। लेकिन अब वह कहां है और क्या कर रही है आज हम इसी बारे में आपको बताने वाले हैं।
एक्टिंग में नहीं रखना चाहती थी कदम
तोरल रसपुत्र ने शो में आनंदी का किरदार निभाया और उनकी शादी शिव शेखर यानी कि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ में हुई थी। तोरल ने उड़ान और धर्म योद्धा गरुड़ जैसे बहुत सारे सीरियल्स में काम किया। एक्ट्रेस को कभी भी एक्टिंग में आने का कोई भी शौक नहीं था। वह स्कूल के समय पर करिकुलर एक्टिविटी में हिस्सा लेती थी और इंडस्ट्री में कभी भी आना नहीं चाहती थी। लेकिन उनके मां के कारण उनका इंडस्ट्री में आना पड़ा।
5 सालों में ही टूटी शादी
तोरल रसपुत्र ने साल 2012 में बिजनेसमैन धवल के साथ में शादी रचाई और दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। शादी के कुछ वक्त के बाद में दोनों में अनबन होना शुरू हो गई। शादी के 3 साल बाद यानी कि साल 2015 में उन्होंने घर छोड़ दिया और 2017 में दोनों का तलाक हो गया।
तलाक के बाद एक बार फिर प्यार ने दी दस्तक
सोशल मीडिया पर तोरल काफ़ी एक्टिव रहती है और फैन फॉलोइंग भी उनकी जबरदस्त है। एक्ट्रेस अभी एक्टिंग से ब्रेक लिए हुए हैं और वह खुद के साथ में समय गुजर रही है। तलाक के बावजूद एक बार फिर से एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी। हालांकि इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है और पर्सनल लाइफ के बारे में एक्ट्रेस ज्यादा कुछ नहीं बताती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












