सारा अली खान की फिल्म में मिला रोल, 8 किलो एक्टर ने घटा लिया था वजन, फिर रिप्लेस हुए तो लगा बड़ा झटका

Bakhtiyaar Irani Sara Ali Khan Ae Watan Mere Watan

बख्तियार ईरानी को एक मशहूर अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि अब हाल ही में उन्होंने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि सारा अली खान की फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' में उन्हें एक रोल मिल चुका था। डायरेक्टर से बात भी हो गई थी और फिट बैठने के बाद अपना वजन भी वह काम कर चुके थे।

लेकिन फिर आखिरी मौके पर किसी दूसरे एक्टर के साथ में बख्तियार ईरानी को रिप्लेस कर दिया गया था। हाल ही में यूट्यूब चैनल इंसाइड द माइंड के साथ इंटरव्यू के दौरान बख्तियार ईरानी ने कहा कि डायरेक्टर ने मुझे फोन किया। यह करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म है और मुझे नहीं पता था। मुझे लगा कि मैं डायरेक्ट कनन अय्यर से मिल रहा हूं।"

बख्तियार ईरानी ने आगे कहा कि मैं उनसे मिला और उन्होंने मुझे बताया कि मेरी फिटनेस बहुत अच्छी है। लेकिन 1940 के दशक में लोग थोड़े दुबले और पतले हुआ करते थे। मैंने डेढ़ महीने में 8 किलो वजन घटा लिया और वापस उनके पास में चला गया। उन्होंने मेरी तारीफ की और कहा कि अगले हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेते हैं और सब कुछ हो गया था।

एक्टर ने बताया कि "मैंने अपनी पत्नी और परिवार के अलावा सभी करीबी दोस्तों को इसके बारे में बता दिया था। मैंने तकरीबन 30 लोगों को यह बात बताई थी कि अगले दिन मैं कॉन्ट्रैक्ट साइन करने जा रहा हूं। मुझे हैरानी इस बात की हुई के क्या गलत हुआ। मुझे फिल्म नहीं मिली और बड़ा झटका लगा। फिल्म वह किरदार है जिसके पास सारा अली खान मदद मांगने जाती है।"

बख्तियार ईरानी ने बताया कि वह इस फिल्म में पारसी शख्स की भूमिका निभाने वाले थे और जब उनसे फिल्म ना मिलने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा की नजर लगी होगी शायद या फिर मेरे नसीब में यह होगी ही नहीं, लेकिन किसी ने कुछ भी ऐसा नहीं बताया कि आखिर किस वजह से मुझे रिप्लेस किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X