बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने 23 साल के बेटे के सामने की दूसरी शादी, बेहद डेंजर था पहला पति

एक जमाना था जब कई सारी अभिनेत्रियां दर्शकों के दिलों पर राज करती थी जो अब बिल्कुल भी नजर नहीं आती है। लेकिन अब यह अभिनेत्रियां कहां है और क्या कर रही है इस बात को जानने के लिए उनके फैंस बेकरार रहते हैं। इसी लिस्ट में एक एक्ट्रेस है जिसका नाम बख्तावर खान है और इनको लोग सोनम खान के नाम से भी जानते हैं।
चर्चा में रही पर्सनल लाइफ
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनम खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ 3 साल तक काम किया और अपने छोटे से करियर में खूब बड़ा नाम कमा लिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर नसरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों के साथ में काम किया और फिर अचानक से ही बड़े परदे से गायब हो गई थी। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही है।
डायरेक्टर राजीव राय से रचाई
सोनम खान एक मुस्लिम परिवार से आती है और उनके पिता का नाम मुशीर खान था। मां का नाम तलत खान था। बता दें कि एक्ट्रेस ने दो हिंदू लड़कों के साथ में शादी की और वह एक बेटे की मां भी है। त्रिदेव फिल्म में जब सोनम खान को देखा गया था तो तब उनकी उम्र 18 साल की थी। फिर उन्होंने 36 साल के डायरेक्टर राजीव राय के साथ में मंदिर में शादी रचाई और हिंदू धर्म अपना लिया।
एक्ट्रेस के ससुर गुलशन राय
सोनम खान के ससुर गुलशन राय भी एक मशहूर प्रोड्यूसर हुआ करते थे और उन्होंने दीवार से लेकर मोहरा जैसी बेहतरीन फिल्मों का प्रोडक्शन किया था। एक्ट्रेस के ससुर गुलशन राय का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था और बंटवारे के बाद में उनका परिवार भारत में आ गया था। यहां पर उन्होंने बतौर डिस्ट्रीब्यूटर काम किया और 1970 में त्रिमूर्ति फिल्म्स कंपनी की स्थापना की।
अंडरवर्ल्ड के साथ में कनेक्शन
सोनम और राजीव का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम गौरव रखा। लेकिन शादी के 6 साल बाद राजीव ने मुंबई छोड़ दी क्योंकि उनका अंडरवर्ल्ड के साथ में कनेक्शन था। जब उनको जान का खतरा महसूस हुआ तो राजीव ने अब ब्रिटेन जाने का फैसला लिया। लेकिन सोनम ने बेटे गौरव के साथ में मुंबई में ही रहने का फैसला लिया और राजीव से उनका तलाक हो गया।
बॉयफ्रेंड मुरली से की दूसरी शादी
सोनम ने अपने बेटे गौरव की परवरिश पूरी तरीके से अकेले की है। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने 2017 में बॉयफ्रेंड मुरली से ऊटी में दूसरी शादी कर ली। अभिनेत्री ने 2024 में एक पोस्ट शेयर किया था और शादी के 8 साल बाद अपनी दूसरी शादी का खुलासा किया था। उनकी शादी में उनका बेटा गौरव भी मौजूद था।


Click it and Unblock the Notifications
















