बजरंगी भाईजान या दिलवाले..या प्रेम रतन..किसके नाम होगा 2015
साल 2010 में शाहरुख खान और काजोल की आखिरी फिल्म रिलीज हुई थी माई नेम इज खान। इसी साल सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हुईं वीर और दबंग। जिसमें से दबंग बॉक्स ऑफिस पर हिट रही जबकि वीर बुरी तरह से फ्लॉप। इस साल एक बार फिर से इतिहास खुद को दोहरा रहा है।
शाहरुख खान की 2015 में जहां काजोल के साथ एक फिल्म दिलवाले रिलीज हो रही है वहीं सलमान खान की दो फिल्में प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान रिलीज हो रही है। जिनमें से बजरंगी के सुपरहिट होने के पूरे चांसेस हैं जबकि प्रेम रतन धन पायो को लेकर दर्शक थोड़ा सा कंफ्यूज हैं।
हालांकि 2010 में और 2015 में एक फर्क ये भी है कि आज सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे को भाई-दोस्त मानने लगे हैं और एक दूसरे की फिल्मों को प्रमोट भी करने लगे हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस वॉर तो भाई अपनी जगह है। तो आइये देखते हैं कि जब जब शाहरुख खान और काजोल की जोडी स्क्रीन पर आई तो सलमान खान की फिल्मों का क्या हाल रहा।


Click it and Unblock the Notifications