इन प्रोजेक्ट्स पर इस साल काम कर रहे हैं बाहुबली स्टार प्रभास, एक में दीपिका पादुकोण भी हैं साथ

prabhas, deepika padukone

फिल्म 'बाहुबली' के साथ साउथ इंडियन एक्टर प्रभास पैन इंडियन सुपरस्टार के तौर पर उभरे हैं। इस साल वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे हैं। फिलहाल फैंस प्रभास की आने वाली 'आदिपुरुष' का इंतजार कर रहे हैं। रामायण के तर्ज पर बनी इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम और कृति सेनन माता जानकी का किरदार निभा रही हैं। वहीं दशानन रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं।

हालांकि इस फिल्म का टीजर जारी होने के बाद विवाद शुरू हो गया था। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म में कई महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया। अब बदलावों के बाद यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा तेलुगू स्टार प्रभास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं, जिसे ट्रेड एनालिस्ट्स गेम चेंजर करार दे रहे हैं।

आइए आपको सुपरस्टार प्रभास की इस की बड़ी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं :

 सालार

सालार

साउथ सुपरस्टार प्रभास अभी अपनी फिल्म 'सालार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'KGF' और 'KGF Chapter 2' का निर्देशन करने वाले प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सालार' को फिल्म इंडस्ट्री का गेम चेंजर माना जा रहा है। इसे प्रभास पर एक बड़ा दांव करार दिया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी कयामत के बाद दुनिया में बचे-खुचे कुछ लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म प्रभास के करियर की एक बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी।

 प्रोजेक्ट के

प्रोजेक्ट के

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट अप्रैल 2024 में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। इसे प्रभास के करियर का एक बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

आदिपुरुष

आदिपुरुष

रामायण महाकाव्य पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' को पहले जनवरी 2023 में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन टीजर जारी होने के बाद दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने फिल्म के वीएफएक्स में बदलाव करने का निर्णय लिया। इस वजह से अब इसे इस साल जून में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रावण के किरदार का मुगलीकरण करने के साथ ही और भी कई विवाद उत्पन्न हो गये थे। इस वजह से मेकर्स ने फिल्म में जरूरी करने के बाद ही इसे रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Read more about: prabhas deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X