बाहुबली की राजमाता के साथ रोमांस करेंगे अमिताभ बच्चन, रम्या कृष्णन की ये तस्वीरें होश उड़ा देंगी
बाहुबली की राजमाता तो याद ही होंगी। सिवगामी देवी के रोल में रम्या कृष्णन ने सिनेमा के इतिहास का सबसे यादगार रोल किया है। अब रम्या कृष्णन, अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करने वाली हैं। ए आर मुरगादोस की अगली फिल्म में अमिताभ बच्चन और रम्या, 20 साल बाद रोमांस करने जा रहे हैं।
इससे पहले रम्या कृष्णन, अमिताभ बच्चन के साथ बड़े मियां छोटे मियां में रोमांस कर चुकी हैं। रम्या को इंडस्ट्री में आए काफी साल हो चुके हैं और इन सालों में उनकी इमेज भी काफी बदल चुकी है। शुरू में रम्या इंडस्ट्री की सबसे हॉट और सेक्सी अभिनेत्रियों में से मानी जाती थीं और उन्हें बोल्ड सीन देने में भी कोई परहेज नहीं होता था।
गौरतलब है कि रम्या 1996 में आई फिल्म शाहरुख चाहत में शाहरुख के साथ रोमांस कर चुकी हैं। रम्या एक एक ऐसी साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साउथ के साथ साथ हिंदी फिल्मों में भी ज़बरदस्त नाम कमाया है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ साथ पूजा भट्ट और रम्या भी थीं।

रम्या ने विनोद खन्ना के साथ 1993 में आई फिल्म 'परंपरा' में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। साल 1997 में आई फिल्म में रम्या ने जैकी श्रॉफ के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने रोमांस किया था। अब रम्या 20 साल बाद अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करने जा रही हैं और दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications











