प्रियंका चोपड़ा का बाफ्टा में बोल्ड तड़का, बेहद स्टाइलिश अवतार पर ठहर गईं सबकी नजरें-PICS
74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (BAFTA) में इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया को अट्रैक्ट किया। बाफ्टा 2021 में प्रियंका ने बोल्ड अवतार से रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। चारों तरफ प्रियंका चोपड़ा के सेक्सी लुक की जमकर तारीफ हो रही है। लंदन के रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को आयोजित बाफ्टा में प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर नजर आईं।
इंस्टाग्राम पर खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खास तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बोल्ड और डिफरेंट लुक में नजर आईं। रेड कारपेट पर उन्होंने पति निक जोनास के साथ भी पोज दिए। फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज से छाई हुई हैं।

बता दें बाफ्टा का आयोजन कोरोना के चलते देरी से हुआ। फरवरी में होने की बजाय अप्रैल में आयोजित हुआ। बाफ्टा में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर को दो नॉमिनेशंस भी मिले थे।

प्रियंका चोपड़ा का बाफ्टा लुक
इम्ब्राइडरी जैकेट, बेलून पैंट और स्पेशल पॉनीटेल में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं। उनका ये सेक्सी अवतार हर किसी को खूब भाया।

प्रियंका की पॉनीटेल
प्रियंका चोपड़ा की ये चूटिया भी खूब ही छाई हुई है। उन्होंने अपने स्टाइल के साथ इस डिफरेंट हेयरस्टाइल को कैरी किया। जिस पर भी हर किसी की नजरें ठहर गईं।

पति के साथ दिए बोल्ड पोज
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ भी जमकर पोज दिए। निक रेड कारपेट पर प्रियंका को किस भी करते नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर छा गई।

बाफ्टा में छा गई नोमैडलैंड फिल्म
ऑस्कर के बाद बाफ्टा 2021 में भीनोमैडलैंड फिल्म छा गई। इस फिल्म को चार अलग अलग कैटगरी में अवॉर्ड मिले।

द व्हाइट टाइगर
प्रियंका की नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म द व्हाइट टाइगर को दो कैटगरी में नॉमिनेशन मिले। फिल्म के एक्टर आदर्श गौरव को बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

प्रियंका का दूसरा लुक
प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक बटरफ्लाई वाला लुक भी कैरी किया। दोनों दिन अलग अलग अंदाज में वह नजर आईं।

शानदार फिटनेस
प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो में उनकी फिटनेस को देखा जा सकता है। वह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











