यहां जानें.. बद्रीनाथ की दुल्हनिया के हिट होने का 10 दमदार फार्मूला
बद्रीनाथ की दुल्हनिया के ट्रेलर को 10 मिलियन बार देखा गया, क्या यह फिल्म साबित होगी साल की सुपरहीट फिल्म।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। एक दिन के भीतर इस फिल्म ने 10 मिलियन बार देखा गया है। इसके साथ हमारे हाथ इस फिल्म के हिट होने का फार्मूला भी लग गया है। ट्रेलर से साफ होता है कि यह फिल्म पैसा वसूल साबित हो सकती है।
रिलीज से पहले किसी भी फिल्म के हिट होने के गणित का अनुमान ट्रेलर से लगाया जा सकता है। अक्सर दर्शक ट्रेलर से फिल्म को भांप लेते हैं। फिर अपनी पसंद और नापसंद के अनुसार किसी फिल्म पर पैसे खर्च करते हैं। बद्रीनाथ की दुल्हनिया के केस में ऐसा होना मुमकिन है। आखिर ट्रेलर रिलीज से पहले जो हिट हो गया है। वरूण और आलिया अब केवल अपनी इस प्यारी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन इसके अलावा और भी कई खूबी है, जो इस फिल्म को दूसरी फिल्मों से जुदा बनाती है। किसी फिल्म को हिट करने के लिए उस फिल्म के संगीत का सुपरहीट होना बेहद जरूरी होता है।धमाकेदार संगीत, पुराने गानों की रिमिक्स किसी भी फिल्म के एल्बम को हिट करवाने के लिए काफी होते हैं। वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म के म्यूजिक में एक नहीं बल्कि दो पुरानी फिल्म के गाने सुनने को मिलेंगे। वो भी मस्ती बेहद अनोखे अंदाज में।


Click it and Unblock the Notifications