खुद से 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करने पर अक्षय कुमार हुए ट्रोल, लोग बोले- अपनी बेटी के साथ...

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम भी किया है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म का अभी तक ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है और एक के बाद एक इस फिल्म के नए गाने रिलीज हो रहे हैं।
लेकिन अब हाल ही में अक्षय कुमार की इस फिल्म का एक डांस नंबर वायरल हो रहा है और लेकिन अब हाल ही में अक्षय कुमार की इस फिल्म का एक डांस नंबर वायरल हो रहा है और उसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। गाने में अक्षय कुमार को मानुषी छिल्लर के साथ में रोमांस करते देखा जा रहा है। जिस पर एक्टर को ट्रोल कर दिया गया क्योंकि दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर है।
दरअसल, हम फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'वल्ला हबीबी' है। इस गाने में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, टाइगर श्रॉफ और आलिया फर्नीचर वाला को साथ में डांस और रोमांस करते हुए देखा गया। इस गाने में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ दोनों हसीनाओं की सिजलिंग कैमिस्ट्री देखने को मिली।
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के गाने में दोनों का रोमांस देखकर लोग काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो दोनों की उम्र का फासला भी गिनाते हुए नजर आए। बता दें कि अक्षय कुमार की जहां उम्र 56 साल है तो वही मानुषी छिल्लर की उम्र 26 साल की है। दोनों का ऑन स्क्रीन रोमांस दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।
रिलीज हुए इस गाने पर लोग भी जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह शर्मनाक है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इन दोनों को पिता और बेटी के रोल में कास्ट करना चाहिए था। हालांकि अभी तक इस रोलिंग को लेकर अक्षय या फिर मानुषी की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है। फिल्म के ट्रेलर को 26 मार्च को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications















