#ViralPics: नंगे पांव दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचा बच्चन परिवार, ज़मीन पर बैठ की पूजा
बच्चन परिवार बॉलीवुड का सबसे बड़ा परिवार क्यों ना हो, लेकिन है ये बिल्कुल नॉर्मल परिवार। और ये बात गाहे बगाहे साबित हो ही जाती है। जैसे कि कल साबित हुई, जब पूरा बच्चन परिवार एक साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचा।
पूरा परिवार नंगे पांव पूजा पंडाल पहुंचा और ज़मीन पर बैठकर महाअष्टमी की पूजा की। जहां श्वेता बच्चन नंदा बंगाली साड़ी में नज़र आईं वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या को फूल चढ़ाना सिखाती नज़र आईं।
[OUCH: सब कुछ फाइनल...पर कैंसिल हुआ बच्चन GIRL का 'खान' डेब्यू!]
इन दिनों बॉलीवुड में भी दुर्गापूजा की धूम है। और अमिताभ बच्चन ने भी पत्नी जया, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, पोती आराध्या और बेटी श्वेता के साथ मुंबई के दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन में पहुंचे और ये त्यौहार सेलिब्रेट किया।
अगर काम की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन ने इस साल तीन फिल्में दीं - वज़ीर, पिंक और तीन। वहीं अभिषेक बच्चन भी हाउसफुल 3 में नज़र आए और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का इंतज़ार कर रही हैं।
देखिए बच्चन परिवार की तस्वीरें -



Click it and Unblock the Notifications









