फिल्मों में फ्लॉप होकर इस शख्स ने किया ऐसा काम कि बन गया बच्चन परिवार का दामाद, जानिए कौन है ये हैंडसम हंक

Kunal Kapoor

अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार अपने ठाठ बाट की वजह से काफी सुर्खियों में रहता है. इसी के साथ साथ अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन का परिवार भी किसी से कम नहीं है. फैंस भी बच्चन परिवार के बारे मे जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं.

वैसे आपको तो पता ही होगा कि अमिताभ बच्चन के दामाद पहले से ही बिजनेसमैन है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बच्चन परिवार के एक और दामाद का कनेक्शन बॉलीवुड में भी है. इसी के साथ साथ उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान जैसे बेहद मशहूर कलाकारों के साथ बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता प्राप्त नहीं हो पाई. दरअसल हम बात कर रहे हैं कुणाल कपूर की.

कई सारे हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं कुणाल कपूर

कुणाल कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है. हालांकि उन्हें काफी कम फिल्मों में देखा गया है. एक्टर ने अपने शुरुआती करियर में 'रंग दे बसंती' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि यह फिल्म हिट भी गई थी. अगर हम कुणाल कपूर के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनके पिता अविकिशोर कपूर कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हुए हैं और उनकी मां एक मशहूर गायिका रह चुकी हैं.

बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखते थे कुणाल कपूर

इसी के साथ आपको बता दें कि कुणाल कपूर के माता पिता पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखते हैं. साथ ही एक्टर की दो बड़ी बहने भी हैं जिनका नाम गीता और रेशमा रखा गया है. बहुत ही कम उम्र में कुणाल कपूर को फिल्मों से प्यार हो गया था और इसी कारण से उन्होंने एक्टिंग क्लासेस भी लेना शुरू कर दिया था. हालांकि कुछ लोगों को यह पता ही नहीं है कि कुणाल कपूर किस तरह से बच्चन परिवार के दामाद हैं. तो चलिए जानते हैं...

कुणाल कपूर और नैना बच्चन की लव स्टोरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन यानी कि अजिताभ बच्चन की बेटी के पति हैं. दोनों की 2015 में शादी हुई थी. हालांकि यह लव मैरिज हुई और दोनों की लव स्टोरी भी बहुत ही खास रही. दरअसल आपको बता दें कि नैना एक बैंकर है और वही इंटरव्यू के दौरान कुणाल कपूर ने इस बात पर खुद ही खुलासा किया कि हम दोनों की पहली मुलाकात एक फैशन शो में हुई. जहां पर नैना अपनी बहन श्वेता नंदा के साथ में नजर आई थी और एक्टर वहां पर रैंप वॉक करने गए थे.

नैना को पहली नजर में ही कुणाल से हो गया था प्यार

इसी के साथ-साथ बताया यह भी जाता है कि कुणाल कपूर से पहली मुलाकात करने के बाद ही नैना उनसे काफी ज्यादा इंप्रेस होने लगी थी और उनकी फिल्मों के गाने सुनकर उनसे प्यार भी करने लग गई थी. नैना बच्चन ने पहली शादी की सालगिरह के बाद में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि मैं जब कुणाल से पहली बार मिली थी तो सबसे पहले मेरे दिमाग में यही आया था कि टॉल, डार्क एंड हैंडसम... वाह. लेकिन नैना ने इसी के साथ बताया कि जब उन्होंने कुणाल के साथ में बातचीत की तो उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वह अपने लुक से कई गुना ज़्यादा अच्छे हैं.

कुणाल कपूर ने फिल्मों से बिजनेस तक का सफट तय

लेकिन दोनों ने एक दूसरे से मुलाकातें की और फिर दोनों को प्यार हो गया. जिसके बाद में इस प्यार को मुकाम देने के लिए उन्होंने एक होने का फैसला किया और शादी कर ली. बता दें कि नैना बच्चन और कुणाल कपूर ने साउथ अफ्रीका के सेशेल्स में बेहद ही कम लोगों के बीच सात फेरे ले लिए. कुणाल कपूर की फिल्में भी फ्लॉप होती जा रही थी और इसी वजह से उन्होंने अपने प्रोफेशन चेंज करने का फैसला किया. एक्टर ने अपने साथ में एक पार्टनर बनाया और उन्होंने एक क्राउड फंडिंग की कंपनी भी शुरू की. जिसका नाम कीटो यानी कि कि टू टुमारो रखा गया.

कुणाल कपूर की कंपनी का क्या है काम?

इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस कंपनी में अंडर प्रिविलेज इन लोगों का इलाज किया जाता है और जिनके पास में पैसे नहीं होते हैं या फिर जिन्हें पैसों की आवश्यकता होती है. ऐसे लोगों को क्राउड से पैसा निकाल कर उनकी मदद की जाती है. यानी कि कहने का मतलब यह है कि लेने और देने वाले के बीच में जो ब्रिज रहता है उसे फिल करने का काम यह कंपनी करती है. यह कंपनी काफी अच्छा काम कर रही है और कोविड-19 हमारी के दौरान भी इस कंपनी ने 109 करोड क्राउडफंडिंग को उठाकर जरूरतमंद लोगों को मेडिकल सुविधाएं और खाने-पीने की चीजें मुहैया करवाई थी.

More from Filmibeat

Read more about: kunal kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X