Babita Kapoor जिसने कपूर खानदान की परंपराओं को तोड़ा, अकेले दम पर करीना-करिश्मा को बनाया सुपरस्टार

Karisma Kapoor Kareena Kapoor

Karisma Kapoor Kareena Kapoor Mother: जब भी बबीता कपूर का नाम आता है, लोग अक्सर उन्हें कपूर परिवार की बहू और करिश्मा-करीना की मां के तौर पर जानते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बबीता खुद भी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

बबीता का फिल्मी परिवार

बबीता कपूर के पिता हरि शिवदासानी बॉलीवुड में एक जाने-माने कैरेक्टर आर्टिस्ट थे। यही नहीं, बबीता मशहूर एक्ट्रेस साधना शिवदासानी की चचेरी बहन भी हैं, जो 60 के दशक की फैशन आइकन मानी जाती थीं।

फिल्मों से शादी तक का सफर

बबीता ने जब 1971 में रणधीर कपूर से शादी की, तो उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। उस दौर में ये आम बात थी कि शादी के बाद एक्ट्रेस फिल्मों से दूरी बना लेती थीं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता को इस फैसले का बाद में अफसोस हुआ, खासकर तब जब उनका और रणधीर कपूर का रिश्ता कमजोर पड़ने लगा।

परंपरा को तोड़ा, बेटियों को दी उड़ान

कपूर परिवार की परंपरा रही है कि उनके घर की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं। लेकिन बबीता ने न सिर्फ इस रिवाज को तोड़ा, बल्कि अपनी दोनों बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर को भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह सपोर्ट किया।

बबीता का यह कदम उस दौर में बड़ा बदलाव माना गया, जब महिलाओं को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर कई तरह की बंदिशें थीं।

एक सशक्त मां

अपनी बेटियों के भविष्य के लिए बबीत ने रणधीर कपूर का घर छोड़ दिया, बबीता ने करिश्मा और करीना की परवरिश अकेले की। उन्होंने सिर्फ एक मां के तौर पर नहीं, बल्कि एक मजबूत मार्गदर्शक बनकर बेटियों का करियर गढ़ा। खासकर करिश्मा के शुरुआती करियर में बबीता की प्लानिंग और मेहनत की काफी अहम भूमिका रही। उन्हें बॉलीवुड के 'पर्दे के पीछे की ताकत' भी कहा गया।

अब रहती हैं लाइमलाइट से दूर

एक वक्त की टॉप एक्ट्रेस रहीं बबीता अब पब्लिक लाइफ से दूर रहना पसंद करती हैं। वे शायद ही कभी मीडिया या फिल्मी इवेंट्स में नजर आती हैं। यहां तक कि अपनी बेटियों की फिल्मों के प्रीमियर या अवॉर्ड फंक्शन में भी उनकी मौजूदगी बहुत कम देखने को मिलती है।

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X